खुद को पुलिस कर्मी बता महिला सिपाही से दुष्कर्म करता रहा युवक

एक युवक ने खुद को पुलिसकर्मी बताकर एक महिला कांस्टेबल को अपने जाल में फंसा दिया। इसके बाद वह उससे दुष्कर्म करता रहा।

By Kamlesh BhattEdited By: Publish:Fri, 16 Nov 2018 08:11 PM (IST) Updated:Sat, 17 Nov 2018 08:44 PM (IST)
खुद को पुलिस कर्मी बता महिला सिपाही से दुष्कर्म करता रहा युवक
खुद को पुलिस कर्मी बता महिला सिपाही से दुष्कर्म करता रहा युवक

जेएनएन, मोगा। एक युवक ने खुद को पुलिसकर्मी बताकर एक महिला कांस्टेबल को अपने जाल में फंसा दिया। दोनों के बीच दोस्ती हुई तो उनके बीच शारीरिक संबंध भी बन गए। युवक ने उससे शादी का वादा किया था, लेकिन अब वह शादी से मुकर रहा है। महिला कांस्टेबल ने अब मामले की शिकायत पुलिस में दी है।

थाना बधनी कलां के अंतर्गत एक गांव की रहने वाली महिला सिपाही ने बताया कि उसकी शादी 6 साल पहले एक पुलिसकर्मी से हुई थी। 2015 में उसके पति की मौत के बाद उसे तरस के आधार पर पंजाब पुलिस में नौकरी मिली तथा उसकी ड्यूटी जिला लुधियाना के देहाती क्षेत्र में लग गई।

महिला सिपाही के मुताबिक इस दौरान उसकी मुलाकात दौधर निवासी सुरिंदर सिंह से हुई। सुरिंदर ने बताया कि वह भी पंजाब पुलिस में ही तैनात है। इसके बाद दोनों की मुलाकातें होने लगी। धीरे-धीरे दोनों में शारीरिक संबंध भी बन गए। सुरिंदर ने उससे शादी का वादा किया था।

पीड़िता के ने कहा कि जब उसने शादी के लिए सुरिंदर पर दबाव डाला तो उसने इन्कार कर दिया और उसे जान से मारने की धमकियां देने लगा। पुलिस ने पीड़िता के बयान लेने के बाद आरोपित सुरिंदर सिंह के खिलाफ दुष्कर्म करने व जान से मारने की धमकियां देने के आरोप में मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच कर रही एएसआइ मनप्रीत कौर ने बताया कि पीड़िता का मेडिकल करवा अदालत में पेश किया जाएगा।

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी