शहर को प्लास्टिकमुक्त करने का दिया संदेश

डॉ. सैफुद्दीन किचलू पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल के बच्चों ने शुक्रवार को रैली निकालकर प्लास्टिक मुक्त मोगा का आह्वान किया साथ ही रास्ते में लोगों को चलते हुए प्रेरित किया कि वे प्लास्टिक कैरी बैग का प्रयोग बंद कर आने वाली जनरेशन के जीवन की रक्षा करें।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 18 Oct 2019 03:38 PM (IST) Updated:Fri, 18 Oct 2019 05:38 PM (IST)
शहर को प्लास्टिकमुक्त करने का दिया संदेश
शहर को प्लास्टिकमुक्त करने का दिया संदेश

संवाद सहयोगी, मोगा : डॉ. सैफुद्दीन किचलू पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल के बच्चों ने शुक्रवार को रैली निकालकर प्लास्टिक मुक्त मोगा का आह्वान किया, साथ ही रास्ते में लोगों को चलते हुए प्रेरित किया कि वे प्लास्टिक कैरी बैग का प्रयोग बंद कर आने वाली जनरेशन के जीवन की रक्षा करें।

रैली को स्कूल के चेयरमैन सुनील गर्ग एडवोकेट, डायरेक्टर सुनीता गर्ग, प्रिसिपल हेम प्रभा सूद, डीन मलकीत सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली के माध्यम से बच्चों ने जगह-जगह लोगों को बताया कि किस प्रकार से प्लास्टिक कैरी बैग वातावरण को ही प्रदूषित नहीं कर रहे है, बल्कि मानव जाति को बड़े संकट की ओर ले जा रहे हैं। आज अगर नहीं संभले तो आने वाले समय में पूरी मानव जाति ही संकट में पड़ जाएगी। बाद में रैली समाप्त होने के बाद बच्चों ने स्कूल कैंपस में ही गमलों को पेंट किया। इसके माध्यम से संदेश दिया कि हम जितना प्रकृति के करीब रहेंगे, जितना प्रकृति को जिएंगे, आने वाला जीवन उतना ही बेहतर बनेगा।

चेयरमैन सुनील गर्ग एडवोकेट ने बताया कि रैली में बड़ी संख्या में बच्चों ने हिस्सा लिया। साथ ही संकल्प लिया कि वे स्कूल के आसपास के क्षेत्र में ही नहीं बल्कि पूरे शहर में प्लास्टिक मुक्त शहर की अलख जगायेंगे। लोगों को प्रेरित करेंगे और इसकी शुरुआत अपने ही घर से करेंगे।

chat bot
आपका साथी