शरण फाउंडेशन के सदस्यों ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति किया जागरूक

। शरण फाउंडेशन की ओर से रविवार को विश्व पर्यावरण दिवस पर लोगों को पर्यावरण संभाल के प्रति जागरूक किया गया। इस मौके पर 50 के करीब फूलों वाले पौधे लोगों को वितरित किए गए।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 06 Jun 2021 09:50 PM (IST) Updated:Sun, 06 Jun 2021 09:50 PM (IST)
शरण फाउंडेशन के सदस्यों ने पर्यावरण 
संरक्षण के प्रति किया जागरूक
शरण फाउंडेशन के सदस्यों ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति किया जागरूक

संवाद सहयोगी,मोगा

शरण फाउंडेशन की ओर से रविवार को विश्व पर्यावरण दिवस पर लोगों को पर्यावरण संभाल के प्रति जागरूक किया गया। इस मौके पर 50 के करीब फूलों वाले पौधे लोगों को वितरित किए गए।

संस्था के अध्यक्ष अमृतपाल सिंह व सचिव नवजीत सिंह ने कहा कि विश्व पर्यावरण दिवस हर वर्ष पांच जून को मनाया जाता है। इस दिन बहुत सारे कार्यक्रम आयोजित करके लोगों को प्रदूषण से होने वाले नुकसान की जानकारी दी जाती है। प्रदूषण का बढ़ रहा स्तर वातावरण के साथ-साथ मनुष्य के लिए भी खतरा बनता जा रहा है। फाउंडेशन ने लोगों को जागरूक करने के लिए यह पहल करते हुए पौधे लगाने हेतु जागरूक किया। इस मौके पर जगदीप सिंह, हिमेश राजपूत, जसविदर सिंह, मनीश, आशू, अमनदीप सिंह आदि वालंटियर उपस्थित थे। सत्यम कालेज के शिक्षकों व छात्रों ने घरों में लगाए पौधे सत्यम कालेज आफ एजुकेशन मोगा की ओर से विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया। इस दौरान कालेज की प्रबंधकीय कमेटी के चेयरमैन मनोज बांसल, महासचिव प्रेम कुमार गोयल, डायरेक्टर भावना बांसल, प्रिसीपल डा.मनोज कुमार, स्टाफ व विद्यार्थियों ने अपने घर के परिसर में पौधारोपण किया।

इस दौरान कालेज की ओर से आनलाइन भाषण प्रतियोगिता, कविता उच्चारण प्रतियोगिता करवाई गई। इस मौके पर कालेज के चेयरमैन मनोज बांसल ने कहा कि प्रदूषण का बढ़ता हुआ स्तर मनुष्य जाति के लिए खतरा बना हुआ है जिसका परिणाम आज कोरोना महामारी के रूप में देख रहे हैं। इस दौरान उन्होंने सभी को अधिक से अधिक पौधारोपण करने की अपील की। मोगा हरियावल लहर के सदस्यों ने किया पौधारोपण मोगा हरियावल लहर संस्था के सदस्यों की ओर से पौधारोपण किया गया। संस्था के सदस्यों ने लायलपुर पार्क में अलग-अलग किस्म के 15 पौधे लगाए।

इस दौरान सुखचैन सिंह रामूवालिया, हरजीत कंडा, व्यापार मंडल के शहरी उपप्रधान हनी मंगा ने नीम, अमरूद, शहतूत, कनेर, फलदार व छायादार पौधे लगाते हुए लोगों को पौधोरोपण के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि वृक्ष हमें स्वच्छ वातावरण प्रदान करने के साथ-साथ आक्सीजन भी देते हैं। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण के चलते आक्सीजन की कमी से लोगों की जानें जा रही हैं। अगर अब भी हमने पर्यावरण को स्वच्छ बनाने के लिए पौधे लगाकर उनकी संभाल नहीं की तो आने वाले समय में इसके गंभीर परिणाम भुगतने पड़ेंगे।

chat bot
आपका साथी