श्री रामायण प्रचार मंडल के सदस्यों ने किया पाठ

। भारत माता मंदिर में श्री रामायण प्रचार मंडल की ओर से सत्संग का आयोजन किया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 28 Jul 2021 04:31 PM (IST) Updated:Wed, 28 Jul 2021 04:31 PM (IST)
श्री रामायण प्रचार मंडल के सदस्यों ने किया पाठ
श्री रामायण प्रचार मंडल के सदस्यों ने किया पाठ

संवाद सहयोगी, मोगा

भारत माता मंदिर में श्री रामायण प्रचार मंडल की ओर से सत्संग का आयोजन किया। कोरोना महामारी को दूर करने की प्रार्थना करते हुए श्री हनुमान जी के दरबार में बैठ कर भक्तों ने भजनों के माध्यम से सर्वभले की कामना की।

समागम में सबसे पहले पंडित महेंद्र नारायण ने राम नाम का जाप करवाया। तत्पश्चात प्रधान ओपी कुमार, पवन गर्ग व अन्य लोगों ने श्री हनुमान चालीसा का पाठ कर भक्ति रस बिखेरा। रामायण की चौपाइयों एवं भजनों का गायन किया। ओपी राय ने कृष्ण गोविद गोपाल गाते चलो अपनी मुक्ति का मार्ग बनाते चलो, कृष्ण कहने से तर जाएगा पार भव से उतर जाएगा, राम नाम के हीरे मोती मै बिखराऊ गली गली लेलो रे कोई राम का प्यारा, हरे रामा हरे रामा रामा रामा हरे हरे.आदि भजनों का गायन किया। इस दौरान रामावतार का पाठ किया गया। मंडल के प्रधान ओ पी कुमार ने बताया कि संस्था द्वारा हर मंगलवार को मंदिर में श्री हनुमान चालीसा के पाठ की लड़ी आरंभ की है वहीं घरों में भी श्री रामायण के पाठ कर लोगों को श्री राम के दर्शाए मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया जाता है। समागम में पुजारी महेंद्र नारायण ने कहा कि हनुमान जी की भक्ति करने वालों पर कभी संकट नहीं आते। इसी कारण इन्हें संकटमोचन कहा जाता है। उन्होंने कहा की हमे नित प्रतिदिन हनुमान जी की भक्ति करते रहना चाहिए। इस अवसर पर ओपी कुमार, अंकुर गोयल, गगन नोहरिया, जतिदर कुमार, सुखविदर शर्मा, ओपी राय आदि हाजिर थे।

chat bot
आपका साथी