दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान के आश्रम में लगा ध्यान शिविर

। दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान की ओर से दोसांझ रोड स्थित आश्रम में विश्व शांति की मंगल कामना के उद्देश्य से ध्यान शिविर का आयोजन किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 07 Dec 2021 10:36 PM (IST) Updated:Tue, 07 Dec 2021 10:36 PM (IST)
दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान के 
आश्रम में लगा ध्यान शिविर
दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान के आश्रम में लगा ध्यान शिविर

संवाद सहयोगी, मोगा

दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान की ओर से दोसांझ रोड स्थित आश्रम में विश्व शांति की मंगल कामना के उद्देश्य से ध्यान शिविर का आयोजन किया गया।

इसमें संस्थान की ओर से श्री आशुतोष महाराज के शिष्य स्वामी विज्ञानानंद ने बताया कि आज 21वीं सदी के वैज्ञानिक एवं प्रगतिवादी युग में मनुष्य के पास भौतिक सुख सुविधाएं तो हैं परंतु मानसिक शांति का अभाव होने के कारण मनुष्य अशांत एवं अवसाद से ग्रसित है। ध्यान को मानसिक शांति का उपाय बताते हुए उन्होंने बताया कि ध्यान तो वैदिक सनातन पद्धति का विशुद्ध अंग है। जो की ध्येय और ध्याता के संयोग से पूर्ण होता है। समस्त धार्मिक ग्रंथों में ईश्वर को प्रकाश स्वरूप बताया गया है जैसे कि वेदों में ईश्वर को आदित्यवर्ण भाव की सूर्य स्वरूप बताकर अंत: करण में उसके प्रकाश स्वरूप दर्शन की बात की गई है। जिसे गायत्री मंत्र भर्गो देवस्य धीमहि के उद्घोष स्वरूप बताया गया है। जिसमे पूर्ण सद्गुरु शरणागति साधक को ब्रह्म ज्ञान की दीक्षा प्रदान कर उसकी दिव्य दृष्टि खोल कर उसे ध्येय स्वरूप ईश्वर के प्रकाश स्वरूप का दर्शन करवाते हैं। फिर आरंभ होती है ध्यान की शाश्वत प्रक्रिया। जिससे ध्याता अपने भीतर सतचित आनंद को प्राप्त करता है। ईश्वर से एकात्म हुए साधक का हर दिन हर पल एक दिव्य पर्व से जीवन का गर्व बन जाता है।

कार्यक्रम में उपस्थित साधकों ने सामूहिक ध्यान कर जहां मानसिक शांति एवं परम आनंद को प्राप्त किया वहीं साध्वी मनस्विनी भारती व सोनिया भारती ने प्रेरणादायक भजनों व दिव्य मंत्रों का उच्चारण कर विश्व शान्ति और सर्व जगत कल्याण की मंगल प्रार्थना की।

chat bot
आपका साथी