शिवशक्ति वैष्णो दुर्गा मंदिर में माता की चौकी

शिवशक्ति वैष्णो दुर्गा माता मंदिर में माता की चौकी का आयोजन किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 04 Mar 2021 10:22 PM (IST) Updated:Thu, 04 Mar 2021 10:22 PM (IST)
शिवशक्ति वैष्णो दुर्गा मंदिर में माता की चौकी
शिवशक्ति वैष्णो दुर्गा मंदिर में माता की चौकी

संवाद सहयोगी, मोगा

शिवशक्ति वैष्णो दुर्गा माता मंदिर में माता की चौकी का आयोजन किया गया। पंडित देवी प्रसन्न की अगुआई में माता के दरबार में मंदिर के पुजारी देवी प्रसन्न, कुमार शास्त्री, हैप्पी कुमार, जिदर कुमार व अन्य लोगों ने पूजन किया।

दरबार में अखंड ज्योति की पूजा की गई । गायकों ने तेरे नाम दा रंग ऐसा चडे़या मां, तेरे भगतां ने तेरा पल्ला फड़िया मां, तेरे नाम का लेके सहारा महिमा तेरी गाएं.. आदि भजनों से अपनी हाजरी लगाई। पंडित देवी प्रसन्न ने बताया कि माता की आराधना, उसके नाम का संकीर्तन करने से मनुष्य के विचार शुद्ध होते हैं। शुद्ध विचार से मन भी स्वच्छ बनता है और मन से बुरे विकार खत्म होते हैं। उन्होंने कहा कि जिस व्यक्ति का मन व विचार शुद्ध होंगे वह सदा दूसरों के प्रति अच्छी सोच रखेगा। जो भक्त सच्चे मन से माता की पूजा करता है वह अनेक शारीरिक दुखों से छुटकारा पाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान के इस दौर में हम सबको आपस में मेलजोल बनाकर रहना चाहिए। धार्मिक कार्यों के साथ समाज सेवा के कार्य भी करने चाहिए।

पंडित देवी प्रसन्न कौशिक ने बताया कि इस मंदिर की स्थापना वर्ष 1993 में पंडित सतपाल कौशिक ने भूमि पूजन के साथ की थी। मंदिर में दुर्गा माता, शिव परिवार,सत्य नारायण,मां भद्र काली,भैरव नाथ, अंजनी पुत्र, हनुमान जी, राधा कृष्ण, माता दुर्गा, भगवान परशुराम की मूर्तियों की स्थापना की गई। समापन पर आरती करके प्रसाद वितरित किया। इस अवसर पर देवी प्रसन्न कुमार शास्त्री, हैप्पी जिदर कुमार के अलावा अन्य हाजिर थे। बेसहारा पशुओं के पानी पीने के लिए बनवाई हौदी गुरुद्वारा गुरुसर बुक्कनवाला रोड के नजदीक संधू पार्क के पास पशुओं के पानी पीने के लिए बनाई हौदी कुछ शरारती तत्वों ने तोड़ दी थी।

रविदर सिंह घुमन पुराना मोगा ने बताया कि किरती किसान यूनियन के सदस्यों ने गर्मी के मद्देनजर दोबारा बेसहारा पशुओं के पानी पीने के लिए हौदी बनवाई है। उन्होंने शरारती तत्वों को चेतावनी दी कि अगर इस हौदी को तोड़ते कोई व्यक्ति पकड़ा गया तो सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

chat bot
आपका साथी