श्रद्धापूर्वक मनाया सामूहिक तुलसी विवाह

मोगा जवाहर नगर में सरिता सुंदरकांड भजन मंडली द्वारा सामूहिक तुलसी विवाह समारोह मनाया गया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 25 Nov 2020 05:34 PM (IST) Updated:Thu, 26 Nov 2020 06:00 AM (IST)
श्रद्धापूर्वक मनाया सामूहिक तुलसी विवाह
श्रद्धापूर्वक मनाया सामूहिक तुलसी विवाह

संवाद सहयोगी, मोगा

जवाहर नगर में सरिता सुंदरकांड भजन मंडली द्वारा सामूहिक तुलसी विवाह समागम का आयोजन किया गया। इस दौरान श्रद्धापूर्वक संकीर्तन कर भजनों का गायन किया। सर्वप्रथम पं. दुर्गा प्रसाद की अगुआई में तुलसी की पूजा करके जरूरतमंद कन्या का कन्यादान किया गया और शोभायात्रा भी निकाली गई।

इस अवसर पर जिला भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष लीना गोयल विशेष रूप से शामिल हुई। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति व परंपरा में मानव जीवन की उन्नति, समृद्धि व स्वस्थ समाज का संदेश छिपा है। तुलसी विवाह की परंपरा भी इसी का प्रतीक है।

इस मौके पर सरिता सुंदरकांड भजन मंडली, न्यू टाउन भजन मंडली, जवाहर नगर भजन मंडली द्वारा भजनों का गायन किया गया। भजन गायिका पूजा शर्मा ने यमुना दा मिट्ठा मिट्ठा पानी मटकिया भर लेन दे.. मेरा मुरली वाला श्याम बड़ा रंगीला है.. आदि भजनों से गुणगान किया।

इस दौरान तुलसी विवाह समागम में तुलसी की पूजा की गई। तुलसी के पौधे को चुनरी व मोली आदि चढ़ाकर आरती की गई। इस दौरान मंडली द्वारा जरूरतमंद परिवार की लड़की का कन्यादान करवाया गया। सरिता रानी ने बताया कि हर वर्ष तुलसी विवाह समागम में जरूरतमंद कन्याओं का विवाह करवाया जाता है, ताकि ऐसे परिवारों की मदद हो जो कन्यादान नहीं कर सकते। कन्यादान करके शादी का सामान भी दिया गया है। इस अवसर पर पवन कुमार ने सभी को इस समागम की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि धार्मिक समागम एकजुट होकर मनाने से आपसी प्यार बढ़ता है।

इस अवसर पर पवन कुमार सिगला, मीना रानी, दिनेश कुमार ,मधु शर्मा, बलविदर कुमार, ओम जैदका, मूर्ति रानी, मीनाक्षी मोंगा, नीलम पाहवा, गुलशन कुमार, सोनाली वर्मा आदि हाजिर थे।

chat bot
आपका साथी