रंजिशन रिवाल्वर दिखाकर पीटा, केस दर्ज

मोगा थाना बाघापुराना पुलिस ने गांव जीता सिंह वाला में एक व्यक्ति से रंजिशन देसी रिवाल्वर दिखाकर मारपीट करने के आरोप में तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। यह जानकारी जांच अधिकारी सहायक थानेदार सुखमंदर सिंह ने दी है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 22 Oct 2020 02:08 PM (IST) Updated:Thu, 22 Oct 2020 02:08 PM (IST)
रंजिशन रिवाल्वर दिखाकर पीटा, केस दर्ज
रंजिशन रिवाल्वर दिखाकर पीटा, केस दर्ज

संवाद सहयोगी, मोगा

थाना बाघापुराना पुलिस ने गांव जीता सिंह वाला में एक व्यक्ति से रंजिशन देसी रिवाल्वर दिखाकर मारपीट करने के आरोप में तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। यह जानकारी जांच अधिकारी सहायक थानेदार सुखमंदर सिंह ने दी है।

उन्होंने बताया कि इस बारे में शिकायत गांव जीता सिंह वाला के बलवीर सिंह ने दी है। शिकायतकर्ता ने गांव के ही बलविदर सिंह, धर्मप्रीत सिंह व जसवंत सिंह पर इस बारे में आरोप लगाया है। उसने बताया कि वह 19 अक्टूबर की सुबह करीब 10.30 बजे अपने घर पर ही था। इस दौरान उक्त आरोपित कार में आए और आते ही देसी रिवाल्वर दिखाकर मारपीट करते हुए उसे धमकियां दीं। उसके शोर मचाने पर आरोपित मौके से भाग गए। इसके बाद उसे घायल अवस्था में सिविल अस्पताल मोगा में भर्ती करवाया गया।

शिकायतकर्ता ने बताया कि उसके साथ आरोपितों ने मारपीट इसलिए की है कि वह पंच जसपाल सिंह के साथ रहता है। इसलिए आरोपितों ने रंजिशन मारपीट की। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कार्रवाई शुरू कर दी है।

chat bot
आपका साथी