धमका रहा था प्रेमिका का पति, व्यक्ति ने जहर निगलकर दी जान

। प्रेमिका के पति की धमकी से परेशान होकर एक व्यक्ति ने जहर निगल कर जान दे दी।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 28 Nov 2021 10:07 PM (IST) Updated:Sun, 28 Nov 2021 10:07 PM (IST)
धमका रहा था प्रेमिका का पति, व्यक्ति 
ने जहर निगलकर दी जान
धमका रहा था प्रेमिका का पति, व्यक्ति ने जहर निगलकर दी जान

संवाद सहयोगी, मोगा

प्रेमिका के पति की धमकी से परेशान होकर एक व्यक्ति ने जहर निगल कर जान दे दी। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। मृतक ने पांच नवंबर को पुलिस को लिखित शिकायत दी थी कि कुछ लोग उसे जान से मारने की धमकी दे रहे हैं, लेकिन पुलिस जांच के नाम पर लीपापोती करती रही। पुलिस तब सक्रिय हुई जब लगातार मिल रहीं धमकियों से परेशान होकर पीड़ित ने जान दे दी। पुलिस ने अगर समय पर कार्रवाई की होती तो कुलविदर सिंह की जान बच सकती थी।

थाना निहाल सिंह वाला में तैनात सहायक थानेदार रछपाल सिंह ने बताया कि जहर खाकर जान देने वाले 25 वर्षीय कुलविदर सिंह पुत्र धर्म सिंह निवासी रणसींह खर्द ने पांच नवंबर को पुलिस को दी शिकायत में बयान दर्ज करवाए थे कि नरिदर सिह, रंजीत सिंह तथा किदा सिंह प्रधान निवासी पत्तो हीरा सिंह वाला उसे परेशान करते आ रहे हैं। उसे जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। पुलिस जांच के नाम पर शिकायत को दबाए बैठी रही। कुलविदर सिंह के जीते जी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इससे धमकी देने वालों के हौसले लगातार बढ़ते गए।

जांच अधिकारी रछपाल सिंह ने बताया कि मृतक कुलविदर सिंह निहालसिंह वाला में ही एक डेयरी में काम करता है। उसी डेयरी में एक आरोपित की पत्नी भी काम करती है, दोनों में प्रेम संबंध बन गए। प्रेमिका के पति को प्रेम संबंधों का पता चला तो वह अपने दो साथियों के साथ मिलकर कुलविदर सिंह को धमकाने लगा। ये सिलसिला चलता रहा। पीड़ित पुलिस से शिकायत कर रहा था, लेकिन पुलिस ने उसकी एक बात नहीं सुनी। परेशान होकर कुलविदर सिंह ने पांच नवंबर की शाम को जहरीला पदार्थ निगल लिया। उसे इलाज के लिए लुधियाना के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने फिर भी आरोपितों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। एक दिन पहले इलाज के दौरान कुलविदर सिंह ने दम तोड़ दिया। पीड़ित के मरने के बाद पुलिस ने सक्रियता दिखाई और आरोपित तीनों लोगों को गिरफ्तार कर लिया।

chat bot
आपका साथी