लोकल गुरुपर्व कमेटी ने कथा कीर्तन समागम करवाया

। लोकल गुरुपर्व कमेटी की ओर से श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व को समर्पित कथा कीर्तन समागम गुरुद्वारा श्री कलगीधर साहिब दत्त रोड में करवाया गया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 30 Nov 2021 03:41 PM (IST) Updated:Tue, 30 Nov 2021 03:41 PM (IST)
लोकल गुरुपर्व कमेटी ने कथा कीर्तन समागम करवाया
लोकल गुरुपर्व कमेटी ने कथा कीर्तन समागम करवाया

संवाद सहयोगी,मोगा

लोकल गुरुपर्व कमेटी की ओर से श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व को समर्पित कथा कीर्तन समागम गुरुद्वारा श्री कलगीधर साहिब दत्त रोड में करवाया गया। समागम का आरंभ रहरास उपरांत हजूरी कीर्तनी जत्था लोकल गुरुपर्व कमेटी द्वारा गुरबाणी का कीर्तन से किया गया।

इसके उपरांत भाई रंजीत सिंह मालवा के कीर्तनी जत्थे ने अपनी हाजिरी लगवाई। भाई हरदीप सिंह हजूरी रागी जत्था गुरुद्वारा कलगीधर के जत्थे के बाद समागम में विशेष तौर पर पहुंचे भाई तेजेन्द्र सिंह हजूरी रागी श्री दरबार साहिब ने श्री गुरु नानक देव जी द्वारा रचित शब्दों के रस गायन द्वारा संगत को मंत्रमुग्ध किया। समागम में विशेष तौर पर पहुंचे कथावाचक भाई सर्बजीत सिंह ने श्री गुरु नानक देव जी के जीवन से सभी को अवगत करवाया। समागम के दौरान इकबाल सिंह ने अरदास की। इस मौके पर मंच का संचालन गुरप्रीतम सिंह चीमा ने किया। समागम के दौरान लंगर का प्रसाद अटूट वितरित किया गया। इस मौके पर अध्यक्ष बलजीत सिंह विक्की, दिलीप सिंह, राजपाल सिंह, गुरमेजर सिंह, सतनाम सिंह बीए, बलजिदर सिंह सहगल, अमरीक सिंह बारदाने वाले, पूर्ण भगत सिंह, अवतार सिंह वैहनीवाल, सतनाम सिंह कंडा, बलजिदर सिंह धालीवाल, हरविदर सिंह, अवतार सिंह टीटू, गुरदेव सिंह, जगसीर सिंह मान, कुलदीप सिंह, सतनाम सिंह, कुलदीप सिंह बसियां, सरूप सिंह मोगा, सुरेन्द्र सिंह, रशपाल सिंह खालसा, सुरजीत सिंह घाली, सुरेन्द्र सिंह गोगा, मनमोहन सिंह बिदरा, जीत सिंह सचदेवा, बलविदर सिंह जोगेवालिया, गुरविदर सिंह टक्कर, मंजीत सिंह, एडवोकेट सर्बजीत सिंह, जगदेव सिंह, हरजीत सिंह प्रचारक, करणवीर सिंह, भाई चरण सिंह, रशपाल सिंह, सुखविदर सिंह आजाद, बीबी कुलदीप कौर, बीबी मंजीत कौर आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी