डिज्नीलैंड के बच्चों ने घर पर मनाया दशहरा

रेलवे रोड पर स्थित डिज्नीलैंड-प्ले स्कूल के बच्चों ने अधर्म पर धर्म की विजय असत्य पर सत्य की विजय के प्रतीक दशहरे के त्यौहार को घर पर रहकर ही हर्षोल्लास से मनाया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 25 Oct 2020 03:29 PM (IST) Updated:Sun, 25 Oct 2020 04:35 PM (IST)
डिज्नीलैंड के बच्चों ने घर पर मनाया दशहरा
डिज्नीलैंड के बच्चों ने घर पर मनाया दशहरा

संवाद सहयोगी, मोगा : रेलवे रोड पर स्थित डिज्नीलैंड-प्ले स्कूल के बच्चों ने अधर्म पर धर्म की विजय, असत्य पर सत्य की विजय के प्रतीक दशहरे के त्यौहार को घर पर रहकर ही हर्षोल्लास से मनाया। स्कूल के सभी बच्चे भगवान श्री राम, लक्ष्मण, माता सीता, माता केकई व दशरथ आदि के स्वरूप में घर पर तैयार हुए। अध्यापकों ने बच्चों के विभिन्न रूपों की सराहना की। छोटे-छोटे बच्चों ने घर पर रावण के छोटे-छोटे पुतले बनाकर उनका दहन किया। प्रिसिपल तरुण मेहता ने छोटे-छोटे बच्चों की सराहना की और आनलाइन संदेश के जरिये कहा कि दशहरा बुराई पर अच्छाई की विजय, असुरत्व पर देवत्व की जीत का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि अपने भीतर छुपी हुई बुराई को समाप्त करने हेतु संकल्पित हों तथा आत्मविजय प्राप्त करें। तरुण मेहता ने शहरवासियों को विजयदशमी की बधाई दी।

chat bot
आपका साथी