लायंस क्लब मोगा रायल के सदस्यों ने किया पौधारोपण

। लांयस क्लब मोगा रायल के सदस्यों की ओर से पर्यावरण संरक्षण के लिए राजिदर एस्टेट स्टेडियम में पौधारोपण किया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 03 Aug 2021 04:23 PM (IST) Updated:Tue, 03 Aug 2021 04:23 PM (IST)
लायंस क्लब मोगा रायल के 
सदस्यों ने किया पौधारोपण
लायंस क्लब मोगा रायल के सदस्यों ने किया पौधारोपण

संवाद सहयोगी, मोगा

लांयस क्लब मोगा रायल के सदस्यों की ओर से पर्यावरण संरक्षण के लिए राजिदर एस्टेट स्टेडियम में पौधारोपण किया। प्रधान संजीव कौड़ा , सचिव वरिदर गांधी, कैशियर मनोज गर्ग ने पौधारोपण मुहिम का आरंभ किया।

इस मौके पर नीम, आम, शहतूत सहित अलग-अलग किस्म के बीस पौधे लगाए गए। उन्होंने कहा कि वृक्ष वातावरण को शुद्ध करते हैं और पर्यावरण को स्वच्छ रखने के लिए हरियाली का होना जरूरी है। हरियाली अधिक से अधिक पौधे लगा ही आ सकती है। उन्होंने कहा आगामी दिनों में हम शहर के अलग अलग पार्को में पौधे लगाएंगे। हमें रोजाना सुबह सायं पार्क में सैर करते समय मास्क का इस्तेमाल जरूर करना चाहिए ताकि इस कोरोना महामारी से भी बचा जा सके। इस अवसर सचिव वरिदर गांधी, मनोज गर्ग के साथ राजीव गुलाटी, अजय कटारिया, चंदर सहगल,संजीव आहूजा, संदीप सचदेवा, सुरिदर सिगला आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी