तीज पर महिलाओं ने दी सांस्कृतिक प्रस्तुति

लायंस क्लब मोगा रायल द्वारा तीज का मनाई गई। क्लब की महिला सदस्यों ने कार्यक्रम पेश किया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 13 Aug 2021 03:38 PM (IST) Updated:Fri, 13 Aug 2021 03:38 PM (IST)
तीज पर महिलाओं ने दी सांस्कृतिक प्रस्तुति
तीज पर महिलाओं ने दी सांस्कृतिक प्रस्तुति

संवाद सहयोगी, मोगा : लायंस क्लब मोगा रायल द्वारा तीज का मनाई गई। क्लब की महिला सदस्यों ने रंग बिरंगे पंजाबी पहनावे में सजकर पंजाब के अमीर सभ्याचार विरसे को दर्शाती बोलियां व गिद्दा डाल मनोरंजन किया। वही पंजाब में आलोप हो रहे इस अमीर विरसे कि आज की युवा पीढ़ी को जानकारी भी दी गई। क्लब के अध्यक्ष संजीव कौड़ा, सचिव वरिदर गांधी व कैशियर मनोज गर्ग सहित समूह सदस्यों ने संयुक्त रूप से ज्योति प्रज्वलित करके समागम का आगाज किया। क्लब की महिला सदस्य अनीता कौड़ा, रजनी गांधी, रश्मी गर्ग, अनु गुलाटी, अंजू सिगला, पूजा सहगल ने महिलाओं ने तीज महोत्सव की महत्ता भी बताई। समागम में महिलाओं के बीच मेहंदी प्रतियोगिता, फन गेम व तंबोला प्रतियोगिता भी करवाई जिसमें विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस समागम में ममता गर्ग को मिस तीज का खिताब दिया गया। क्लब के अध्यक्ष संजीव कौड़ा ने कहा कि मानवता की सेवा को समर्पित क्लब का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर लोगों की सहायता करना है। आज पंजाब में अलोप हो रहे विरसे को बचाना समय की जरूरत है। एक समय था जब महिलाएं श्रावण महीने में पार्कों में एकत्रित होकर यह त्यौहार मनाती थीं। लेकिन बदलते समय ने आज की युवा पीढ़ी को अपने त्योहारों से भी दूर कर दिया है। हमें युवा पीढ़ी को तीज महोत्सव मनाने प्रति अवगत करवाना चाहिए, ताकि आज की युवा पीढ़ी को तीज की महत्व बताने के लिए यह त्यौहार मनाया गया है। इस अवसर पर पूजा सहगल, मीनू बेदी, पूनम कटारिया, डा. रितु, लवली सिगला, रितिका सिगला, अंजली शर्मा, शालु गर्ग, किरण ग्रोवर,नीलम अरोड़ा आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी