क्रांतिकारी ग्रामीण मजदूर यूनियन 12 को रेल चक्का जाम करेगी : लक्खा

। क्रांतिकारी ग्रामीण मजदूर यूनियन की बैठक सिघावाला गांव में सूबा सिंह नत्थूवाला की अध्यक्षता में बुधवार को हुई।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 01 Dec 2021 04:18 PM (IST) Updated:Wed, 01 Dec 2021 04:18 PM (IST)
क्रांतिकारी ग्रामीण मजदूर यूनियन 12 को रेल 
चक्का जाम करेगी : लक्खा
क्रांतिकारी ग्रामीण मजदूर यूनियन 12 को रेल चक्का जाम करेगी : लक्खा

संवाद सहयोगी,मोगा

क्रांतिकारी ग्रामीण मजदूर यूनियन की बैठक सिघावाला गांव में सूबा सिंह नत्थूवाला की अध्यक्षता में बुधवार को हुई। इस बैठक में किसानी संघर्ष में जान गंवाने वाले मजदूरों व किसानों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

इस मौके पर लखवीर सिंह लक्खा ने कहा कि मांगों को लेकर 12 दिसंबर को क्रांतिकारी ग्रामीण मजदूर यूनियन के सदस्य रेल चक्का जाम करेंगे। उन्होंने कहा कि मजदूर मोर्चा अपनी मांगों को मनवाने के लिए लगातार प्रयास कर रहा है। लेकिन सरकार कोई ध्यान नहीं दे रही। उन्होंने मांग की कि बिजली के बकाया माफ करने, काटे गए मीटरों का कनेक्शन जोड़ा जाए, जरूरतमंदों को प्लाट दिया जाएं, सहकारी सभा में मजदूरों को सदस्यता दी जाए। इस मौके पर जिला सचिव छिदर सिंह साफूवाला ने कहा कि क्रांतिकारी ग्रामीण मजदूर यूनियन दिल्ली किसान मोर्चे का समर्थन करती रही है। उन्होंने पदाधिकारियों को चक्का जाम में पहुंचने की अपील की। तेज सिंह नाहल खोटे ने बैठक में आए किसानों का धन्यवाद किया। इस बैठक में गांव सिघावाला की इकाई का गठन किया गया। लखवीर सिंह को इसका अध्यक्ष बनाया गया। मेजर सिंह बिल्लू को उपाध्यक्ष, कुलदीप सिंह शर्मा सचिव, टहल सिंह सहायक सचिव, दर्शन सिंह तोती को कैशियर चुना गया।

chat bot
आपका साथी