किरती किसान यूनियन का आज व 12 को रवाना होगा जत्था: साफूवाला

किरती किसान यूनियन के वर्करों की बैठक जिलाध्यक्ष परगट सिंह साफूवाला की अध्यक्षता में हुई।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 09 May 2021 10:06 PM (IST) Updated:Sun, 09 May 2021 10:06 PM (IST)
किरती किसान यूनियन का आज व 12 को रवाना  
होगा जत्था: साफूवाला
किरती किसान यूनियन का आज व 12 को रवाना होगा जत्था: साफूवाला

संवाद सहयोगी,मोगा

किरती किसान यूनियन के वर्करों की बैठक जिलाध्यक्ष परगट सिंह साफूवाला की अध्यक्षता में हुई। इस दौरान दिल्ली में लगाए गए मोर्चे की मजबूती के लिए जत्थे व अन्य सेवाएं भेजने के लिए विचार-विमर्श किया गया।

जिलाध्यक्ष परगट सिंह साफूवाला ने कहा कि सरकार कोरोना की आड़ में मोर्चे उखाड़ना चाहती है, लेकिन सरकार अपना भ्रम निकाल दे। यह जीतकर घरों को लौटेंगे। उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा साफ है कि एक तरफ तो देश में कोरोना के नाम पर राज्य में लाकडाउन जैसी स्थिति पैदा की जा रही है, लेकिन दूसरी तरफ संक्रमितों के लिए अस्पतालों में न तो डाक्टर हैं, न वेंटिलेटर तथा न आक्सीजन का प्रबंध है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार हर फ्रंट पर नाकाम साबित हुई है। उन्होंने कहा कि 10 व 12 मई को दिल्ली मोर्चे के लिए किसान भारी संख्या में मोगा जिले से रवाना होंगे। इस मौके पर ब्लाक अध्यक्ष मुख्तयार सिंह काहन सिंह वाला, अजमेर सिंह मंगा, राजविदर सिंह मंगा, अमर सिंह काहन सिंह वाला, गुरसेवक सिंह फौजी, चमकौर सिंह, आत्मा सिंह सद्दा सिंह, तारा सिंह डगरू, गुरमेल सिंह, जसवंत सिंह मंगेवाला,नाहर सिंह मंगेवाला आदि किसान उपस्थित थे। श्रद्धालुओं ने मंदिर में किया मां बगलामुखी का पूजन माता बगलामुखी मंदिर में श्रद्धालुओं ने माता का पूजन किया गया। सर्वप्रथम समस्त सदस्यों ने आचार्य नंदलाल की अगुआई में गणपति पूजन कर माता बगलामुखी की आराधना की।

माता के दरबार में ज्योति प्रचंड की गई। भजन गायकों ने भजनों से भक्ति रस बिखेरा। आचार्य नंदलाल ने कहा कि माता बगलामुखी समस्त बाधाओं को दूर कर सुख शांति प्रदान करती है। उन्होंने कहा कि हमें नित प्रतिदिन माता की भक्ति करते रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी का दौर फिर से बढ़ रहा है। इसके लिए हमें बचाव रखना होगा। सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन का पालना करना अनिवार्य बनाना होगा। जिसके तहत हमेशा मास्क पहनकर रखना, हाथों को सैनिटाइज करना तथा आपस में दूरी बनाकर रखना जरूरी है। इसे खुद पर लागू करने के साथ-साथ दूसरों को भी इस प्रति जागरूक करें ताकि हम अपना व दूसरों का बचाव कर सकें।

chat bot
आपका साथी