मथुरादास सिविल अस्पताल को 10 आक्सीजन कंसंट्रेटर मिले

। खालसा एड संस्था ने कोरोना संक्रमित मरीजों के लिए मथुरादास सिविल अस्पताल को 10 आक्सीजन कंसंट्रेटर उपलब्ध करवाए हैं।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 11 May 2021 11:17 PM (IST) Updated:Tue, 11 May 2021 11:17 PM (IST)
मथुरादास सिविल अस्पताल को 10 आक्सीजन कंसंट्रेटर मिले
मथुरादास सिविल अस्पताल को 10 आक्सीजन कंसंट्रेटर मिले

राज कुमार राजू,मोगा

खालसा एड संस्था ने कोरोना संक्रमित मरीजों के लिए मथुरादास सिविल अस्पताल को 10 आक्सीजन कंसंट्रेटर उपलब्ध करवाए हैं, जबकि तीन आक्सीजन कंसंट्रेटर अस्पताल के पास पहले से मौजूद हैं। 50 कोविड बेड की सुविधा वाले सिविल अस्पताल में आक्सीजन कंसंट्रेटर की संख्या बढ़कर 13 हो गई है। अब यहां गंभीर मरीजों को भी इलाज की सुविधा मिल सकेगी।

इसके साथ ही सिविल अस्पताल में 200 लीटर आक्सीजन प्रति मिनट उत्पादन करने की क्षमता वाला आक्सीजन जनरेटर प्लांट लगाने की कवायद भी शुरू हो गई है। हाईवे अथारिटी मई के अंत प्लांट लगा सकता है। इसके लिए सर्वे का काम पूरा हो चुका है। इससे मरीजों को बड़ी राहत मिलेगी, साथ ही सिविल अस्पताल की रेफरल अस्पताल के रूप में जो छवि बनी है, उससे बाहर आने का भी मौका मिलेगा। गंभीर मरीजों को यहां इलाज मिल सकेगा।

सहायक सिविल सर्जन डाक्टर जसवंत सिंह ने बताया कि सिविल अस्पताल को खालसा एड संस्था ने 10 कंसंट्रेटर मंगलवार को उपलब्ध कराए हैं। इससे कोरोना संक्रमित मरीजों को बेहतर सुविधा मिले सकेगी।

इसके साथ ही नेशनल हाईवे अथारिटी आफ इंडिया ने आक्सीजन प्लांट लगाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। प्लांट लगाने के लिए अस्पताल की पार्किंग वाली जगह का चुनाव किया गया है। प्रोजेक्ट डायरेक्टर प्रशांत दुबे ने मोगा पहुंचकर पहले डीसी संदीप हंस के साथ मुलाकात की थी, बाद में उन्होंने मथुरादास सिविल अस्पताल पहुंचकर प्लांट के लिए जगह का चयन किया। साथ ही स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर पूरी योजना पर विचार विमर्श किया था। सिविल सर्जन डा.अमरप्रीत कौर बाजवा, सहायक सिविल सर्जन डा. जसवंत सिंह, एसएमओ डा.सुखप्रीत सिंह बराड़ ने इसके पार्किंग वाली जगह दिखाई थी। यहां लगने वाले प्लांट से प्रति मिनट 200 लीटर आक्सीजन पैदा होगी। वार्डों में पाइपलाइन के माध्यम से आक्सीजन सप्लाई होगी। अस्पताल में आक्सीजन पाइपलाइन पहले से बिछी होने के कारण मरीजों को ये सुविधा जल्द देने में मुश्किल नहीं आएगी।

सहायक सिविल सर्जन डा.जसवंत सिंह ने बताया कि मोगा में प्रतिदिन डेढ़ से दो सौ मीट्रिक टन आक्सीजन की खपत होती है। इस प्लांट के शुरू होने से इस समय आने वाली कमी को दूर किया जा सकेगा।

chat bot
आपका साथी