प्राचीन सनातन धर्म शिव मंदिर में जारी कथा की पूर्णाहुति

। श्री सनातन धर्म प्राचीन शिव मंदिर में चल रहे 15वें गणपति महोत्सव में जारी गणपति जी की कथा की पूर्णाहुति की गई।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 19 Sep 2021 03:35 PM (IST) Updated:Sun, 19 Sep 2021 03:35 PM (IST)
प्राचीन सनातन धर्म शिव मंदिर में 
जारी कथा की पूर्णाहुति
प्राचीन सनातन धर्म शिव मंदिर में जारी कथा की पूर्णाहुति

संवाद सहयोगी, मोगा

श्री सनातन धर्म प्राचीन शिव मंदिर में चल रहे 15वें गणपति महोत्सव में जारी गणपति जी की कथा की पूर्णाहुति की गई। भक्तों ने गणपति जी की पूजा कर प्रार्थना की गई।

पवन गौतम ने कहा कि हमें भगवान श्री गणेश जी की कथाओं पर अमल करना चाहिए, ताकि हमारा जीवन सफल हो सके। इस दौरान देवेन्द्र कुमार गुप्ता, संदीप कुमार गुप्ता, राम कुमार सिगला, डाक्टर राजीव गुप्ता, पवन गोयल, तरसेम लाल बजाज, प्रियंका गुप्ता, शिमला शर्मा ने गणपति पूजन एव ज्योति प्रचंड कर भगवान गणपति जी का आशीर्वाद प्राप्त किया। मन्दिर कमेटी की ओर से देवेंद्र गुप्ता, अशोक बांसल, राज कुमार बांसल, अमित गुप्ता, रविन्द्र गर्ग, प्रो अमरजीत ने आए हुए यजमानों को सिरोपा देकर सम्मानित किया। कथा में भक्तों ने भजनों ओ गोरी के लाला, वृंदावन दे अजब नजारे पावांगे, लाल रंग हुन चडि़या आदि भजनों से भक्ति रस बिखेरा। कथा के उपरान्त भक्तों ने गणपति जी की महाआरती कर सबके मंगल की कामना की।

chat bot
आपका साथी