जोगिदर शर्मा बने टाटा एस यूनियन के अध्यक्ष

। जय मां चितपूर्णी टाटा एस यूनियन की ओर से एक समागम भारत माता मंदिर के सामने जोगिदर शर्मा विश्व हिन्दू शक्ति संस्था की अध्यक्षता में करवाया गया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 27 Oct 2021 03:57 PM (IST) Updated:Wed, 27 Oct 2021 03:57 PM (IST)
जोगिदर शर्मा बने टाटा एस यूनियन के अध्यक्ष
जोगिदर शर्मा बने टाटा एस यूनियन के अध्यक्ष

संवाद सहयोगी,मोगा

जय मां चितपूर्णी टाटा एस यूनियन की ओर से एक समागम भारत माता मंदिर के सामने जोगिदर शर्मा विश्व हिन्दू शक्ति संस्था की अध्यक्षता में करवाया गया।

इस मौके पर जय मां चितपूर्णी टाटा एस यूनियन का सर्वसम्मति से जोगिदर शर्मा को अध्यक्ष किया गया। इस कार्यक्रम में विश्व हिदू शक्ति के राष्ट्रीय प्रधान पंडित राजेश गौड़ वार्ड -18 के पार्षद भारत भूषण गुप्ता, शिवसेना हिद के सीनियर उपाध्यक्ष नानक चोपड़ा, रेगर समाज के

पंजाब प्रधान खेम चंद गाड़गिल, शिव सेना हिद के जिला प्रचारक तरसेम जंड और विश्व हिदू शक्ति के वाईस प्रधान राणा राजपूत ने मुख्य मेहमान के रूप में शिरकत की। बाद में प्रधान जोगिदर शर्मा, भारत गुप्ता और नानक चोपड़ा ने टाटा ऐस यूनियन के सदस्यों से उनकी समस्याओं पर बातचीत की और उनकी हर समस्या को हरसंभव तरीके से हल करवाने का आश्वासन दिया। नवनियुक्त प्रधान एवं मुख्य मेहमान मंडल का सिरोपा भेंट कर स्वागत किया गया। इस मौके पर परमजीत सिंह, रामजीत सिंह, गुरजीत, अजमेर सिंह, हरदीप गिल, जगसीर सिंह, लाली, रंजीत सिंह, वरिदर कुमार, कुलदीप, बिदर, सुखचैन, सोनू, अशोक कुमार, चरणजीत बावा, कुलदीप सिंह आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी