मोगा की धरती पर मनाएगा पार्टी का स्थापना दिवस : जत्थेदार बूटा सिंह

। गुरुद्वारा बीबी काहन कौर में वीरवार को शिरोमणि अकाली दल किरती जिला मोगा के कार्यकर्ताओं की बैठक कन्वीनर जत्थेदार बूटा सिंह रणसींह की अध्यक्षता में हुई।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 02 Dec 2021 05:31 PM (IST) Updated:Thu, 02 Dec 2021 05:31 PM (IST)
मोगा की धरती पर मनाएगा पार्टी का 
स्थापना दिवस : जत्थेदार बूटा सिंह
मोगा की धरती पर मनाएगा पार्टी का स्थापना दिवस : जत्थेदार बूटा सिंह

संवाद सहयोगी,मोगा

गुरुद्वारा बीबी काहन कौर में वीरवार को शिरोमणि अकाली दल किरती जिला मोगा के कार्यकर्ताओं की बैठक कन्वीनर जत्थेदार बूटा सिंह रणसींह की अध्यक्षता में हुई। इस दौरान बूटा सिंह रणसींह ने कहा कि शिरोमणि अकाली दल (शिअद) की स्थापना 14 दिसंबर 1920 को जत्थेदार गुरमुख सिंह की अगुआई में की गई। शिअद के वर्करों ने पहले देश के आजादी में कुर्बानियां दीं। गुरुद्वारा साहिब आजाद करवाए, आजादी के बाद भी पंजाब की जायज मांगों के लिए अकाली दल ने हमेशा अग्रणी भूमिका निभाई। बंदी सिंहों को रिहा करवाने के लिए बुड्ढा अकाली योद्धा जत्थेदार सूरत सिंह खालसा खुद जेल में बंद हो गए। आज अकाली दल सैद्धांतिक तौर पर खत्म होने की कगार पर पहुंच गया है। उन्होंने कहा कि 13 दिसंबर को मोगा की धरती पर स्थापना दिवस मनाया जाएगा। उन्होंने तीनों कृषि कानून रद होने को किसान संघर्ष को जीत बताया व किसानों को बधाई दी। इस बैठक में जत्थेदार करोड़ सिंह तलवंडी, भाई गुरप्रीत सिंह बबलू रोडे, जलौर सिंह मोगा, भूपेन्द्र सिंह बड़ैच, जत्थेदार सुखमन्द्र सिंह धल्लेके, जत्थेदार जीत सिंह सरपंच कोरेवाला, प्रीतम सिंह धल्लेके, हरिदर सिंह गिल, त्रिलोचन सिंह लोपों, केवल लोपों, जगसीर सिंह डाला, जगजीत सिंह डाला, हरदयाल सिंह, जसवंत सिंह बुघीपुरा, प्रितपाल सिंह गलोटी, भजन सिंह, सुरजीत सिंह आदि पदाधिकारी उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी