हमें हर धर्म का सम्मान करना चाहिए : विधायक लोहगढ़

। शहर के प्रमुख धार्मिक संस्था एकता क्लब की ओर से मां भगवती का जागरण धूमधाम से करवाया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 01 Aug 2021 04:16 PM (IST) Updated:Sun, 01 Aug 2021 04:16 PM (IST)
हमें हर धर्म का सम्मान करना चाहिए : विधायक लोहगढ़
हमें हर धर्म का सम्मान करना चाहिए : विधायक लोहगढ़

संवाद सूत्र,धर्मकोट

शहर के प्रमुख धार्मिक संस्था एकता क्लब की ओर से मां भगवती का जागरण धूमधाम से करवाया गया।

जागरण में हलका विधायक सुखजीत सिंह लोहगढ़ ने पहुंचकर विशेष तौर पर अपनी हाजिरी लगवाई। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि हमें हर धर्म का सम्मान करना चाहिए तथा हर धर्म हमें भगवान से जोड़ता है। उन्होंने एकता क्लब के समूह कार्यकर्ताओं का धन्यवाद किया, जिनके प्रयासों से उन्हें जागरण में आने का अवसर मिला। उन्होंने क्लब की ओर से किए जा रहे समाज भलाई व धार्मिक कार्यों की सराहना की। प्रमुख भजन गायक गौतम जलंधरी व शिवानंद महाराज धर्मकोट वालों की ओर से मां भगवती का गुणगान किया गया। इस मौके पर शिअद के पंजाब के सीनियर उपाध्यक्ष गुरमेल सिद्धू का भी प्रबंधकों की ओर से सम्मान किया गया। इस अवसर पर नगर कौंसिल के अध्यक्ष इन्द्रप्रीत सिंह बंटी, राजनीतिक सचिव सोहन सिंह खेला, सचिन टंडन, चमकौर सिंह, सुखबीर सिंह सुक्खा पार्षद, अध्यक्ष व्यापार मंडल धर्मकोट दविदर छाड़ा, संदीप सिंह संधू कांग्रेस नेता, साजन पूर्व यूथ कांग्रेस ब्लाक धर्मकोट, धीरज कुमार ग्रोवर शहरी अध्यक्ष कांग्रेस धर्मकोट, राजकुमार अध्यक्ष एकता क्लब, रोहित कुमार बेदी, आकाश कुमार रैलिया, सतीश कालड़ा, प्रवीण कुमार पी.के. विकास शर्मा, सतनाम सिंह मठारू, सोनू वर्मा, रोहित सीए, अशोक दाबड़ा, पंडित राम कुमार, प्रवीण कुमार रैलिया, रिक्की कैलवी, हितेश नौहरिया, मोनू बतरा आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी