अनंतेश्वर महादेव शिव मंदिर में करवाया भगवती जागरण

। स्थानीय दशमेश नगर स्थित अनंतेश्वर महादेव शिव मंदिर में भगवती जागरण करवाया गया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 18 Oct 2021 03:16 PM (IST) Updated:Mon, 18 Oct 2021 03:16 PM (IST)
अनंतेश्वर  महादेव शिव मंदिर 
में करवाया भगवती जागरण
अनंतेश्वर महादेव शिव मंदिर में करवाया भगवती जागरण

संवाद सहयोगी, मोगा

स्थानीय दशमेश नगर स्थित अनंतेश्वर महादेव शिव मंदिर में भगवती जागरण करवाया गया। मंदिर के पुजारी पंडित राजेश गौड़ की अध्यक्षता में विधायक डा. हरजोत कमल और कांग्रेस सिटी अध्यक्ष जतिदर अरोड़ा ने संयुक्त रूप से गणपति पूजन, नवग्रह पूजन तथा झंडा पूजन करके मां के दरबार में ज्योति प्रज्वलित की।

हर्ष शर्मा एंड पार्टी की ओर से गणपति आराधना व मंगलाचरण का गायन करके जागरण का आगाज किया गया। गायक मास्टर हर्ष शर्मा ने मैय्या जी जगा दो किस्मत सोई, आ मां आ तुझे दिल ने पुकारा, असी उडदे आसरे तेरे, मैय्या जी तेरे चरणों में बहती है अमृत की धारा. मेला मैय्या दा आउंदा है हर साल. प्यारा सजा है तेरा दरबार भवानी भेंटों के साथ भगवान शिव व भगवान कृष्ण जी के भी मधुर भजन पेश किए। श्रद्धालुओं संग मां भगवती के दरबार में भजनों पर नाचकर अपनी हाजरी लगवाई। पुजारी राजेश गौड़, कांग्रेस सिटी अध्यक्ष जतिदर अरोड़ा ने गायक हर्ष शर्मा को सम्मानित करते हुए कहा कि मां सरस्वती की अपार कृपा से लंबे समय से गायक हर्ष शर्मा मां भगवती की महिमा का प्रचार-प्रसार करने के साथ युवाओं को सनातन संस्कृति की जानकारी दे रहे हैं जिसके लिए वह व उनके माता-पिता बधाई के पात्र हैं। हर्ष शर्मा ने मंदिर की ओर से दिए सम्मान के लिए आभार व्यक्त किया। भगवती जागरण में आरती के उपरांत श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। इस अवसर पर मदन मोहन शर्मा, सुदेश अरोड़ा, डा. राजेश गुप्ता सुनील कुमार, संजीव शर्मा, राजिदर पुरी, नवीन पुरी, बूटा सिंह, बाबूलाल, रामगोपाल शर्मा, मदनलाल बांसल, रोहित बांसल, अश्वनी मोंगा, अमरेश बग्गा, सुरजीत सिंह आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी