सड़क हादसे में घायल बाइक सवार ने अस्पताल में दम तोड़ा

। 14 अक्टूबर को सुबह बाइक के आगे बेसहारा पशु आने से घायल हुए बाइक सवार की लुधियाना के निजी अस्पताल में मौत हो गई।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 16 Oct 2021 09:58 PM (IST) Updated:Sat, 16 Oct 2021 09:58 PM (IST)
सड़क हादसे में घायल बाइक  
सवार ने अस्पताल में दम तोड़ा
सड़क हादसे में घायल बाइक सवार ने अस्पताल में दम तोड़ा

संवाद सहयोगी,मोगा

कस्बा निहाल सिंह वाला के नजदीकी गांव बिलासपुर के पास 14 अक्टूबर को सुबह बाइक के आगे बेसहारा पशु आने से घायल हुए बाइक सवार की लुधियाना के निजी अस्पताल में मौत हो गई।

थाना निहाल सिंह वाला में तैनात एएसआइ तरसेम सिंह ने बताया कि 38 वर्षीय कमल कुमार पुत्र रतन कुमार निवासी फिरोजपुर सिटी कीटनाशक दवा की कंपनी में नौकरी करता था। वह काम के सिलसिले से फिरोजपुर से बरनाला जा रहा था कि ं गांव बिलासपुर के पास पहुंचने के दौरान उसकीबाइक के आगे सड़क के बीचोंबीच एक बेसहारा पशु आ गया, जिसके कारण उसकी बाइक पशु से टकरा गई। हादसे में कमल कुमार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए लुधियाना के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। शुक्रवार की शाम उसकी मौत हो गई। पुलिस अधिकारी ने बताया कि मृतक तीन वर्ष की बेटी का पिता था। उन्होंने स्वजनों के बयानों के आधार पर धारा 174 के अधीन कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम करवाकर शव वारिसों के हवाले कर दिया है। घर में घुसकर तेजधार हथियारों से किया हमला बहोना चौक स्थित हरगोबिंद नगर में रहने वाले एक व्यक्ति पर शुक्रवार रात अज्ञात लोगों ने घर में घुसकर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। पीड़ित को गंभीर हालत में लुधियाना के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

इस संबंध में जानकारी देते हुए चौकी प्वाइंट में तैनात हेड कांस्टेबल संजीव कुमार ने बताया कि 35 वर्षीय जगजीत सिंह पुत्र दर्शन सिंह निवासी हरगोबिद नगर शुक्रवार रात को अपने घर में सो रहा था। इसी दौरान कुछ अज्ञात लोगों ने घर में घुसकर तेजधार हथियारों से उस पर हमला कर दिया। गंभीर हालात में स्वजनों ने उसे मोगा के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां डाक्टरों ने उसे लुधियाना रेफर कर दिया। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

chat bot
आपका साथी