आत्मिक शांति के लिए रखे श्री सहज पाठ के भोग सात को : सन्यासी

समाज सेवा सोसायटी मोगा की बैठक मुख्य सेवादार गुरसेवक सिंह संन्यासी के नेतृत्व में सोसायटी के दफ्तर में हुई।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 05 Mar 2021 04:11 PM (IST) Updated:Fri, 05 Mar 2021 04:11 PM (IST)
आत्मिक शांति के लिए रखे श्री सहज पाठ के भोग सात को : सन्यासी
आत्मिक शांति के लिए रखे श्री सहज पाठ के भोग सात को : सन्यासी

संवाद सहयोगी, मोगा : समाज सेवा सोसायटी मोगा की बैठक मुख्य सेवादार गुरसेवक सिंह संन्यासी के नेतृत्व में सोसायटी के दफ्तर में हुई। बैठक को संबोधित करते हुए संन्यासी ने कहा कि समाज सेवा सोसायटी मोगा व पुलिस के सहयोग से सोसायटी को एक वर्ष में 15 अज्ञात शव मिले, जिनका समाज सेवा सोसायटी व यंगमैन वेलफेयर सोसायटी मोगा के सहयोग से इन शवों का अंतिम संस्कार किया गया तथा इनकी अस्थियां फरीदकोट में जल प्रवाह की गई थीं। उनकी आत्मिक शांति के लिए श्री सहज पाठ गुरुद्वारा गुरु तेग बहादुर साहिब मोगा में करवाया गया। उनके भोग सात मार्च को दोपहर 12 से एक बजे तक डाले जाएंगे। बैठक में पमजीत सिंह मुंडे, गुरनाम सिंह लवली, हरदीप सिंह जंडू, गुरनाम सिंह गामा, बलजीत सिंह चानी, गोबिद राम तिवाड़ी, डा. रवि शर्मा, अमनप्रीत सिंह नोनी, डा. जगतार सिंह, हरजीत सिंह मीता, बलजिदर सिंह आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी