परिषद के समाजसेवी कार्यो के बारे में बताया

भारत विकास परिषद कार्यकारिणी की बैठक प्रधान रमेश सिगला की अध्यक्षता में कमल होटल में हुई।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 25 Oct 2020 04:22 PM (IST) Updated:Sun, 25 Oct 2020 04:22 PM (IST)
परिषद के समाजसेवी कार्यो के बारे में बताया
परिषद के समाजसेवी कार्यो के बारे में बताया

संवाद सहयोगी, मोगा : भारत विकास परिषद कार्यकारिणी की बैठक प्रधान रमेश सिगला की अध्यक्षता में कमल होटल में हुई। सबसे पहले नई कार्यकारिणी के सभी सदस्यों का स्वागत किया गया। इसके बाद सचिव प्रेम सिगला ने परिषद द्वारा किए कार्यों के बारे में संक्षेप में बताया कि परिषद सदस्यों ने एक लाख 11 हजार रुपये की राशि प्रधानमंत्री सहायता कोष में कोविड-19 के अंतर्गत दी। मास्क व सैनिटाइजर लोगों में बांटे। वातावरण को स्वच्छ बनाए रखने के लिए पौधारोपण किया। तुलसी के पौधे वितरित किए। गोपाल गोशाला में हरा चारा, तूड़ी ट्रक तथा पंखा दिया। बच्चों में उभरती प्रतिभाओं को निखारने के लिए फैंसी ड्रेस, कविता गायन प्रतियोगिताएं करवा कर बच्चों को सम्मानित किया। प्रधान रमेश सिगला ने भविष्य में जनसंपर्क सांस्कृतिक कार्यक्रम करवाए जाने के बारे में विस्तारपूर्वक विचार किया। इसके अंतर्गत पहले तो कोविड-19 महामारी पर आने वाले खर्च को ध्यान में रखते हुए जरूरतमंद लोगों की सहायतार्थ 50,000 तक की बीमा पालिसी परिषद की ओर से लेकर देने का प्रस्ताव पास किया। सनातन धर्म मंदिर में चल रही निर्माण कार्य के लिए 5100 की सहायता राशि दी जाएगी। इसके अतिरिक्त हर वर्ष की तरह दिसंबर महीने में विकलांग सहायता कैंप भी लगाया जाएगा। इस कैंप में जरूरतमंद लोगों को सुनने के मशीन, ट्राई साइकिल, व्हीलचेयर आदि दिए जाएंगे। इस अवसर पर प्रधान रमेश सिगला, सचिव प्रेम सिगल, कोषाध्यक्ष महेंद्र जिदल, मनमोहन अरोड़ा, राजेश पुरी, राजेश गुप्ता, रघुवीर गर्ग, संत लाल छाबड़ा, अशोक बेरी, सुधीर कोहली, निशि राकेश विज, विजय मदान, सुमन विज, केवल बांसल, राकेश गोयल, मदन लाल बांसल, यश पाल ग्रोवर, धीरज मनोचा उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी