मलेशिया भेजने का झांसा देकर लड़की से सवा लाख रुपये ठगे

अजीतवाल पुलिस ने एक लड़की के साथ विदेश भेजने के नाम पर धोखाधड़ी करने के आरोप में एक व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज किया है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 27 Sep 2020 03:33 PM (IST) Updated:Sun, 27 Sep 2020 03:33 PM (IST)
मलेशिया भेजने का झांसा देकर लड़की से सवा लाख रुपये ठगे
मलेशिया भेजने का झांसा देकर लड़की से सवा लाख रुपये ठगे

संवाद सहयोगी, मोगा : अजीतवाल पुलिस ने एक लड़की के साथ विदेश भेजने के नाम पर धोखाधड़ी करने के आरोप में एक व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज किया है।

सहायक थानेदार बलविंदर सिंह ने बताया कि गांव चड़िक निवासी अमनदीप कौर ने जगरावां के गावं शेरपुर कलां निवासी गुरप्रीत सिंह पर आरोप लगाया है कि आरोपित ने उससे जून 2018 में मलेशिया भेजने के नाम पर एक लाख 25 हजार रुपये लिए थे। लेकिन उसने अभी तक उसे विदेश नहीं भेजा। जब उसने अपने पैसे वापस मांगे तो वह देने में आनाकानी करने लगा। जिसके बाद उसने इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे पकड़ने के लिए छापेमारी कार्रवाई शुरू कर दी है।

chat bot
आपका साथी