हनी जौड़ा ने मोगा का नाम किया रोशन, रीजनल प्रतियोगिता में पाया दूसरा स्थान

शहर के लाल हनी जौड़ा ने आंधप्रदेश में हुई साउथ जोन रीजनल स्किल प्रतियोगिता में दूसरा स्थान प्राप्त किया है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 07 Dec 2021 10:42 PM (IST) Updated:Tue, 07 Dec 2021 10:42 PM (IST)
हनी जौड़ा ने मोगा का नाम किया रोशन,
 रीजनल प्रतियोगिता में पाया दूसरा स्थान
हनी जौड़ा ने मोगा का नाम किया रोशन, रीजनल प्रतियोगिता में पाया दूसरा स्थान

संवाद सहयोगी,मोगा

शहर के लाल हनी जौड़ा ने आंधप्रदेश में हुई साउथ जोन रीजनल स्किल प्रतियोगिता 2021 में ज्वेलरी मुकाबले में दूसरा स्थान हासिल किया। हनी जौड़ा को सिल्वर मेडल और 11 हजार रुपये की राशि से सम्मानित किया गया है।

यह जानकारी स्किल डेवलपमेंट मोगा की मिशन मैनेजर मनप्रीत कौर ने दी। बता दें कि राज्य स्तरीय विजेता मोगा के दो युवक आंध्रप्रदेश में चल रहे हुनर मुकाबलों में भाग लेने के लिए गए हुए हैं। एशिनल डिप्टी कमिश्नर हरचरण सिंह ने कहा कि 46वें विश्व हुनर मुकाबले जो चीन में होने हैं, के तीसरे पड़ाव के तहत

रीजनल मुकाबलों के लिए मोगा के हनी जौड़ा व युवराज का चयन पंजाब की ओर से हुआ था। दोनों ने एक से चार दिसंबर तक आंध्रप्रदेश में हुए साउथ जोन रीजनल प्रतियोगिता के ज्वेलरी ट्रेड मुकाबलों में भाग लिया। सरकार की हिदायतों अनुसार इनकी ट्रेन टिकट, जाने व वहां रहने के प्रबंध करवाए गए थे। इन मुकाबले में पहली पोजीशन प्राप्त करने वाले को गोल्ड मेडल व 21 हजार रुपये की राशि तथा दूसरी पोजीशन हासिल करने वाले को सिल्वर मेडल व 11 हजार रुपये की राशि सरकार की ओर से दी गई है। 20 वर्षीय हनी जौड़ा के पिता राजकुमार सर्राफा बाजार मोगा में कारीगर का काम करते हैं। यह 12वीं कक्षा की पढ़ाई कर रहा है और पढ़ाई के साथ-साथ सर्राफा बाजार में कारीगर का भी काम करता है। हनी ने प्रतियोगिता में दूसरा स्थान हासिल करके माता-पिता के साथ-साथ पंजाब और मोगा जिला का नाम रोशन किया है। युवाओं को उससे प्रेरणा लेनी चाहिए।

chat bot
आपका साथी