देवीदास ट्रस्ट की यज्ञशाला में करवाया हवन-यज्ञ

। देवीदास केवल कृष्ण चैरिटेबल ट्रस्ट में मांगलिक सत्संग बड़ी श्रद्धा के साथ किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 27 Nov 2021 04:37 PM (IST) Updated:Sat, 27 Nov 2021 04:37 PM (IST)
देवीदास ट्रस्ट की यज्ञशाला में 
करवाया हवन-यज्ञ
देवीदास ट्रस्ट की यज्ञशाला में करवाया हवन-यज्ञ

संवाद सहयोगी, मोगा

देवीदास केवल कृष्ण चैरिटेबल ट्रस्ट में मांगलिक सत्संग बड़ी श्रद्धा के साथ किया गया। यज्ञ आचार्य सुनील कुमार ने वेद मंत्रों के बीच यज्ञ में आहुतियां डलवाई और यज्ञ संपन्न करवाया।

इंदु पुरी ने कहा कि बच्चों को संस्कारित करना चाहिए। बच्चों को सही दिशा की ओर मार्गदर्शन करना अति जरूरी है। बच्चे संस्कारित होंगे तभी समाज व देश हित की सही सोच रख सकते हैं। आओ मिलकर बच्चों को संस्कारित करें व करवाएं। इसके लिए अपने बच्चों को धार्मिक आयोजनों में साथ लेकर आया करें। सुनील कुमार शास्त्री ने कहा कि यज्ञ हमारी प्राचीन परंपरा है। पुरातन काल से ही दैनिक यज्ञ से लेकर अश्वमेध यज्ञ तक की परंपरा रही है। यज्ञ सार्वभौमिक एवं सर्वकालिक पूजा पद्धति है। यज्ञ से चेतन अचेतन सभी का कल्याण होता है।

उन्होंने बताया कि आर्यों एवं आर्य समाज ने सबको समानता और वेद शिक्षा का अधिकार दिया। सभी को अपने घरों में दैनिक वेद पाठ एवं दैनिक यज्ञ की परंपरा लागू करनी चाहिए। इससे परिवारों में निश्चित रूप से खुशहाली आएगी। शांति पाठ के साथ कार्यक्रम संपन्न किया गया। इस अवसर पर डा. आरआर शर्मा, राजकुमार शारदा, उर्मिला शारदा, मंजू देवी, उर्मिला सिगला, सुनीता गर्ग, शकुंतला गर्ग, सविता गोयल, पंकज गोयल, सत्यप्रकाश उप्पल, जेके सिगला, जगदीश कपूर,बलविदर ढल आदि हाजिर थे।

chat bot
आपका साथी