विश्व शांति व सरबत के भले के लिए करवाया हवन-यज्ञ

। देवीदास केवल कृष्ण चैरिटेबल ट्रस्ट की यज्ञशाला में विश्व शांति व सरबत के भले के लिए हवन-यज्ञ करवाया गया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 03 Aug 2021 03:56 PM (IST) Updated:Tue, 03 Aug 2021 03:56 PM (IST)
विश्व शांति व सरबत के भले 
के लिए करवाया हवन-यज्ञ
विश्व शांति व सरबत के भले के लिए करवाया हवन-यज्ञ

संवाद सहयोगी , मोगा

देवीदास केवल कृष्ण चैरिटेबल ट्रस्ट की यज्ञशाला में विश्व शांति व सरबत के भले के लिए हवन-यज्ञ करवाया गया। यज्ञ में वेद मंत्रों का उच्चारण यज्ञ ब्रह्मा शास्त्री सुनील कुमार ने किया।

हवन-यज्ञ की मुख्य यजमान इंदु पुरी ने कहा कि वर्तमान में हम सभी अशांति से बचना है और अपने मन में से बेचैनी को दूर करना है। चंचलता त्रास को दूर करना है। जो लोग संताप को दूर करना चाहते हैं, वे जान लें कि यह न धन से मिटेगा न किसी पदोन्नति से । न विवाह से, न ही स्त्री से न पुरुष से यह बाहर से नहीं मिटेगी यह अंदर की त्रास अंदर ही मिटेगी। यह मन की बेचैनी अपने मूल से मिल जाने पर ही मिट जाती है। जब हम अपने भीतर के ज्ञान में टिक जाते हैं तो परम शांत हो जाते हैं। हमारा मूल परमात्मा है।

सुनील कुमार शास्त्री ने चल रहे श्रावण मास की सभी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हमें यज्ञ द्वारा संस्कारित किए वातावरण में रहना चाहिए। आओ अपने घरों में नित्य प्रति यज्ञ हवन कर शान्ति प्राप्त करें। यज्ञ में वायु शुद्ध करने की बहुत बड़ी शक्ति विद्यमान है। विभिन्न रोगों के जन्तुओं को समाप्त करने के लिए यज्ञ से सरल तथा सुलभ पद्धति अन्य कोई नहीं है। हम लोगों को अपनी प्राचीन वैदिक यज्ञ पद्धति पर गौरव अनुभव करना चाहिए । यज्ञ को कभी भी न छोड़े यज्ञ को पकडे रखें। इससे परिवार बल वाले बने रहेंगे।

chat bot
आपका साथी