दुर्गा स्तुति पाठ के साथ हवन यज्ञ किया

श्री सनातन धर्म हरि मंदिर में नवरात्र के उपलक्ष्य में दुर्गा स्तुति के पाठ के दौरान हवन यज्ञ किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 25 Oct 2020 03:48 PM (IST) Updated:Sun, 25 Oct 2020 04:32 PM (IST)
दुर्गा स्तुति पाठ के साथ हवन यज्ञ किया
दुर्गा स्तुति पाठ के साथ हवन यज्ञ किया

संवाद सहयोगी, मोगा : श्री सनातन धर्म हरि मंदिर में नवरात्र के उपलक्ष्य में दुर्गा स्तुति के पाठ के दौरान हवन यज्ञ किया गया। काफी संख्या में महिलाओं ने सामूहिक रूप में यज्ञ में आहुतियां डाल सभी के भले की कामना की। भक्तों ने दुर्गा स्तुति के पाठ का उच्चारण किया। मंदिर के पुजारी एवं कथावाचक पवन गौड़ ने कहा कि नव दुर्गा की पूजा करने से उत्तम फल की प्राप्ति होती है। वहीं कई जन्मों के पाप खत्म होते हैं। नवरात्र में माता की पूजा करने से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। मां की भक्ति में वो शक्ति है, जिससे व्यक्ति शक्तिवान बनता है। मां के दिव्य स्वरूप का ध्यान हमें धैर्य और संतोष प्रदान करता है। मां का ध्यान जीवन के कठिन समय में भी हमारे भीतर आशा व विश्वास की ज्योति प्रज्वलित करता है। पवन गौड़ ने कहा कि किसी भी धार्मिक अनुष्ठान की पूर्णाहुति पर हवन यज्ञ जरूरी है। यज्ञ की अग्नि से निकला धुआं वातावरण में फैली दूषित वासनाओ का अंत करता है।

chat bot
आपका साथी