दशम पिता के प्रकाशोत्सव के उपलक्ष्य में निकाली प्रभात फेरी

। दशम पिता श्री गुरु गोबिद सिंह के प्रकाशोत्सव के उपलक्ष्य में लोकल गुरुपर्व कमेटी की ओर से शहर में प्रभात फेरी निकाली गई।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 17 Jan 2021 09:43 PM (IST) Updated:Sun, 17 Jan 2021 09:43 PM (IST)
दशम पिता के प्रकाशोत्सव के उपलक्ष्य में 
निकाली प्रभात फेरी
दशम पिता के प्रकाशोत्सव के उपलक्ष्य में निकाली प्रभात फेरी

संवाद सहयोगी,मोगा

दशम पिता श्री गुरु गोबिद सिंह के प्रकाशोत्सव के उपलक्ष्य में लोकल गुरुपर्व कमेटी की ओर से शहर में प्रभात फेरी निकाली गई।

रविवार को निकाली गई यह प्रभात फेरी मोगा के जैन मंदिर गली पहुंची जहां कौड़ा परिवार के निर्मल कौड़ा, मीनाक्षी कौड़ा, सायरा, मास्टर कृष्णन, प्रितपाल सिंह लक्की गिल, गगनदीप कौड़ा रिकू, मुनीश मैनराय, शिव टंडन, अनिता सिगल, शिव कौड़ा, ऋतु कौड़ा, गीतू कौशिक, इंदु मित्तल, कमलेश गुप्ता, रेणु तायल, प्रभा गोयल और प्रीति जैन ने इसक स्वागत किया गया। इस दौरान महिला कीर्तनी जत्थे ने शब्द गायन एव कीर्तन के जरिये गुरु की महिमा का बखान किया गया। लोकल गुरुपर्व कमेटी की तरफ से भाई गुरविदर सिंह टक्कर ने अरदास करते हुए सरबत के भले की कामना की। कौड़ा परिवार की तरफ से संगत के लिए चाय-प्रसाद की भी व्यवस्था की गई।

भाई गुरविदर सिंह टक्कर ने कहा कि वो लोग भाग्यशाली होते हैं जो गुरु घर की खुशियां प्राप्त करते हैं। इससे पूर्व प्रभात फेरी के पहुंचने पर श्रद्धालुओं ने निशान साहिब पर फूलों की वर्षा की। महिला जत्थे की तरफ से बीबी हरमीत कौर ने निर्मल कौड़ा एवं मीनाक्षी कौड़ा को सिरोपा देकर सम्मानित किया।

गुरु गोबिद सिंह जी के प्रकाश पर्व पर नगर कीर्तन आज श्री गुरु गोबिद सिंह जी के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में दशमेश नगर में सोमवार को नगर कीर्तन का आयोजन किया जाएगा। जानकारी देते हुए गुरप्रीतम सिंह चीमा, बलजिदर सिंह सहगल ने बताया कि नगर कीर्तन गुरुद्वारा गुरुसर पातशाही छठी बुकनवाला रोड से आरंभ होगा। इस दौरान ग्रीन फील्ड,विश्वकर्मा चौक, राजिदरा पब्लिक स्कूल,गुरुद्वारा दशमेश प्रकाश,गुरुद्वारा अर्जुनदेव,गुरुद्वारा सिंह सभा, प्रताप चौक, गुरुद्वारा संत गुलाब सिंह, शाम लाल चौक,रेलवे रोड,चैंबर रोड, नेहरू पार्क,डीएम कालेज रोड, गुरुद्वारा टांक क्षत्री, ढिल्लों पत्ती,हाकम का अग्वाड़ से होता हुआ गुरुद्वारा पातशाही छठी में पहुंच कर समाप्त होगा। उन्होंने शहर वासियों को स्वागती गेट लगाने ,रास्ते को साफ करने की अपील की।

chat bot
आपका साथी