दर्जा चार कर्मचारी व मिड-डे मील कुक अब साझा संघर्ष करेंगे

। नेचर पार्क दर्जा चार कर्मचारी यूनियन पंजाब के सीनियर उपाध्यक्ष दिलीप सिंह सैनी रोपड़ महासचिव शिव लाल पामा बूटा सिंह व विक्रमजीत सिंह ने बैठक की।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 25 Jul 2021 03:44 PM (IST) Updated:Sun, 25 Jul 2021 03:44 PM (IST)
दर्जा चार कर्मचारी व मिड-डे मील कुक अब साझा संघर्ष 
करेंगे
दर्जा चार कर्मचारी व मिड-डे मील कुक अब साझा संघर्ष करेंगे

संवाद सहयोगी,मोगा

नेचर पार्क दर्जा चार कर्मचारी यूनियन पंजाब के सीनियर उपाध्यक्ष दिलीप सिंह सैनी रोपड़, महासचिव शिव लाल पामा, बूटा सिंह व विक्रमजीत सिंह ने बैठक कर प्रदेश अध्यक्ष कर्मचंद चंडालिया की अगुआई में फैसला किया कि दर्जा चार कर्मचारी यूनियन जो पहले से ही रजिस्टर्ड है, उसके प्रदेश अध्यक्ष कर्मचंद चंडालिया हैं तथा मिड-डे मील कुक वर्करों के भी प्रदेश अध्यक्ष है।

इस दौरान निर्णय किया गया कि पंजाब के नेताओं की अगुआई में दर्जा चार कर्मचारी, पार्टटाइम कर्मचारियों, मिड-डे-मील कुक वर्करों की मांगों को लागू करवाने के लिए आगे से संयुक्त संघर्ष किया जाएगा। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष कर्मचंद चंडालिया ने कहा कि जिस तरह पार्टटाइम कर्मचारियों को कच्चा नहीं रहने दिया, उसी तरह मिड-डे-मील कर्मचारियों को भी पक्का करवाने के लिए पूरा प्रयास करेंगे।

इस मौके पर कमलजीत कौर खोटे, कमलजीत कौर मधेके, सुखविदर कौर दारापुर, जसविदर कौर मोगा, जसवीर कौर खुखराना, परमजीत कौर दौलतपुरा आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी