स्वर्ण पदक विजेता ब्रह्मराज को वी केयर वेलफेयर सोसायटी ने किया सम्मानित

। उत्तर प्रदेश के लखनऊ में हुई राष्ट्रीय स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक व प्रथम स्थान हासिल करने वाले मोगा के कैंब्रिज इंटरनेशनल स्कूल के 11वीं कक्षा के छात्र ब्रह्मराज सिंह को वी केयर वेलफेयर सोसायटी ने वीरवार को सम्मानित किया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 02 Dec 2021 03:31 PM (IST) Updated:Thu, 02 Dec 2021 03:31 PM (IST)
स्वर्ण पदक विजेता ब्रह्मराज को वी केयर 
वेलफेयर सोसायटी ने किया सम्मानित
स्वर्ण पदक विजेता ब्रह्मराज को वी केयर वेलफेयर सोसायटी ने किया सम्मानित

संवाद सहयोगी,मोगा

उत्तर प्रदेश के लखनऊ में हुई राष्ट्रीय स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक व प्रथम स्थान हासिल करने वाले मोगा के कैंब्रिज इंटरनेशनल स्कूल के 11वीं कक्षा के छात्र ब्रह्मराज सिंह को वी केयर वेलफेयर सोसायटी ने वीरवार को सम्मानित किया।

इस मौके पर संस्था के अध्यक्ष एडवोकेट दिनेश गर्ग ने छात्र ब्रह्मराज और उसके माता-पिता नवजोत कौर व राजपाल सिंह को भी सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि ब्रह्मराज ने मोगा और पंजाब का नाम रोशन किया है। इस मौके पर जिला इंटक व खत्री सभा के अध्यक्ष विजय धीर एडवोकेट, आम आदमी पार्टी की महिला विग की प्रदेश उपाध्यक्ष डा. अमनदीप कौर अरोड़ा भी विशेष तौर पर उपस्थित थे।

एडवोकेट विजय धीर ने कहा कि मोगा शहर को अपने बेटे ब्रह्मराज सिंह पर गर्व है जिसने अपनी मेहनत व लगन से इतनी छोटी उम्र में इतना ऊंचा मुकाम हासिल किया है। डा. अमनदीप कौर अरोड़ा ने कहा कि इतनी छोटी उम्र में राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर ब्रह्मराज सिंह मोगा की युवा पीढ़ी के लिए आइकन बन गया है। इस दौरान वी केयर सोसायटी के अध्यक्ष दिनेश गर्ग एडवोकेट ने कहा कि मोगा के बेटे ब्रह्मराज सिंह द्वारा स्वर्ण पदक जीतना उसकी पहली लाइफ टाइम अचीवमेंट है तथा उनकी उपलब्धि युवाओं के लिए प्रेरणा है। उन्होंने कहा कि सोसायटी के सदस्य उम्मीद करते हैं कि आगामी अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में भी ब्रह्मराज सिंह स्वर्ण पदक जीत हासिल करें।

chat bot
आपका साथी