गणपति पूजन से होते हैं कष्ट दूर : जोशी

वेदांत नगर स्थित शांति सत्संग भवन निराला जी मंदिर में मनाए जा रहा गणपति महोत्व

By JagranEdited By: Publish:Fri, 17 Sep 2021 04:44 PM (IST) Updated:Fri, 17 Sep 2021 04:44 PM (IST)
गणपति पूजन से होते हैं कष्ट दूर : जोशी
गणपति पूजन से होते हैं कष्ट दूर : जोशी

संवाद सहयोगी, मोगा : वेदांत नगर स्थित शांति सत्संग भवन निराला जी मंदिर में मनाए जा रहे गणपति महोत्सव करवाया गया। इस मौके पर अश्वनी जोशी, कमलेश जोशी की अध्यक्षता में युवा अग्रवाल सभा के जिला चेयरमैन गौरव गर्ग, नगर निगम की पार्षद एफएंडसीसी कमेटी सदस्य पायल गर्ग ने गणपति जी की पूजा करके ज्योति प्रचंड कर भगवान का आशीर्वाद प्राप्त किया।

मंदिर के पुजारी अश्वनी जोशी ने कहा की गणपति पूजन से सभी कष्ट दूर हो जाते हैं। गणपति जी की पूजा के बिना देवता भी अपना कार्य सिद्ध नहीं कर सकते हैं। गणपति पूजा से घर में शांति, खुशहाली, रिद्धि-सिद्धि, अखंडता का वास होता है। कमलेश जोशी ने कहा कि शांति सत्संग भवन निराला जी मंदिर में पिछले वर्षों की तरह इस वर्ष भी गणेश महोत्सव का आयोजन किया गया है जिसमें रोजाना सुबह व शाम श्रद्धालु श्रद्धा भाव के साथ पूजन व आरती में भाग लेते है। 19 सितंबर को अनंत चौदस पर भगवान गणेश जी की मूर्ति को विसर्जित किया जाएगा।

इस अवसर पर बृज मोहन गुप्ता, नीरू गुप्ता, आशा बांसल, रजनी, मीनू गर्ग, पम्मी सूद, पूनम रानी, कृष्णा, कीर्ति, डोली, सुनीता गर्ग, संतोष रानी, सुरेश गर्ग बूटी, सुनीता गर्ग सहित श्रद्धालु उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी