प्रतिबंधित गोलियों व अवैध शराब के साथ चार गिरफ्तार

। जिला पुलिस ने नशा तस्करों पर शिकंजा कसते हुए प्रतिबंधित गोलियों और अवैध शराब के साथ चार लोगों को गिरफ्तार करते हुए उनके खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 22 Sep 2021 10:14 PM (IST) Updated:Wed, 22 Sep 2021 10:14 PM (IST)
प्रतिबंधित गोलियों व अवैध  
शराब के साथ चार गिरफ्तार
प्रतिबंधित गोलियों व अवैध शराब के साथ चार गिरफ्तार

संवाद सहयोगी,मोगा

जिला पुलिस ने नशा तस्करों पर शिकंजा कसते हुए प्रतिबंधित गोलियों और अवैध शराब के साथ चार लोगों को गिरफ्तार करते हुए उनके खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस आरोपितों से पूछताछ कर रही है।

थाना समालसर मे शिकायत दर्ज करवाते हुए सीआइए स्टाफ बाघापुराना में तैनात हवलदार मनप्रीत सिंह ने बताया कि उन्होंने कस्बा समालसर में गश्त के दौरान 2500 प्रतिबंधित गोलियों के साथ मनवीर सिंह निवासी बंबीहा भाई व जसविदर सिंह उर्फ बग्गी निवासी साहोके को गिरफ्तार किया। इसी तरह, थाना अजीतवाल में तैनात हवलदार हरदेव सिंह ने बताया कि उन्होंने गांव ढुडीके में गश्त करते हुए 18 बोतल अवैध शराब के साथ जगतार सिंह उर्फ दुल्ला निवासी झंडा पत्ती ढुडीके को गिरफ्तार किया।

उधर, थाना सिटी वन में तैनात सहायक थानेदार सुरजीत सिंह ने बताया कि उन्होंने संत नगर के पास गश्त करते हुए नौ बोतल अवैध शराब के साथ अशोक कुमार निवासी संत नगर मोगा को गिरफ्तार किया। सांझ केन्द्र सब डिवीजन मोगा की हुई बैठक सब डिवीजन मोगा सांझ केन्द्र सिटी मोगा व थाना सांझ केन्द्र सिटी मोगा की बैठक डीएसपी सिटी जशनदीप सिंह गिल की अध्यक्षता में हुई। इस बैठक में सांझ केन्द्र इंचार्ज सर्बजीत सिंह ने अगस्त में जनता को मुहैया करवाई गई सुविधाओं के बारे में जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि अगस्त में सब डिवीजन सांझ केन्द्र सिटी मोगा द्वारा 1110 सुविधाएं लोगों को प्रदान की गई। सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से इसे मंजूर कर लिया। उन्होंने बताया कि सांझ केन्द्र की ओर से लोगों को साइबर सुरक्षा संबंधी, नशों के बुरे प्रभाव संबंधी जागरूक करने के लिए सेमिनार करवाए गए। इस बैठक में सदस्य एसके बांसल एनजीओ नरेश बोहत, सुभाष नागपाल, गुरसेवक सिंह, पार्षद मंजीत धम्मू, गुरनाम सिंह, रशपाल शर्मा, अनमोल शर्मा आदि सदस्य उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी