प्रतिबंधित गोलियों और अवैध शराब के साथ चार तस्कर गिरफ्तार

। जिला पुलिस ने प्रतिबंधित गोलियों और अवैध शराब के साथ चार तस्करों को गिरफ्तार कर विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस आरोपितों से पूछताछ कर रही है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 24 Jul 2021 02:54 PM (IST) Updated:Sat, 24 Jul 2021 02:54 PM (IST)
प्रतिबंधित गोलियों और अवैध शराब 
के साथ चार तस्कर गिरफ्तार
प्रतिबंधित गोलियों और अवैध शराब के साथ चार तस्कर गिरफ्तार

संवाद सहयोगी,मोगा

जिला पुलिस ने प्रतिबंधित गोलियों और अवैध शराब के साथ चार तस्करों को गिरफ्तार कर विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस आरोपितों से पूछताछ कर रही है।

थाना सिटी वन में तैनात सहायक थानेदार कुलवंत सिंह ने बताया कि उन्होंने जीरा रोड पर गश्त करते हुए 1100 प्रतिबंधित गोलियों के साथ ब्रह्मदेव सिंह उर्फ मोगली निवासी इंदिरा कालोनी को गिरफ्तार किया। थाना अजीतवाल में तैनात सहायक थानेदार धर्मपाल सिंह ने बताया कि उन्होंने गांव तखानवध में गश्त करते हुए 290 प्रतिबंधित गोलियों के साथ बलजीत कौर निवासी मधोके को गिरफ्तार किया। इसी तरह, थाना सिटी साउथ में तैनात सहायक थानेदार हरजिदर सिंह ने बताया कि उन्होंने गांव संधुआं वाला रोड पर गश्त करते हुए 12 बोतल अवैध शराब के साथ गुरजीवन सिंह उर्फ जुगनू निवासी सिघा वाला को गिरफ्तार किया।

उधर, थाना सिटी वन में तैनात सहायक थानेदार निर्मल सिंह ने बताया कि उन्होंने गांव मेहमा सिंह वाला रोड पर गश्त करते हुए 32 बोतल अवैध शराब के साथ राजेश कुमार निवासी बहोना चौक को गिरफ्तार कर केस दर्ज किया है।

chat bot
आपका साथी