कापी)---कोट ईसेखां में आई-20 कार चालक का पीछा कर फायरिग की

जिले में आधा घंटे के अंतराल में दो स्थानों पर फायरिग की घटना हुई। कोट ईसे खां चौराहे के निकट कार सवार लोगों ने आगे जा रही कार पर फायरिग की।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 26 Nov 2021 10:42 PM (IST) Updated:Fri, 26 Nov 2021 10:42 PM (IST)
कापी)---कोट ईसेखां में आई-20 कार चालक का पीछा कर फायरिग की
कापी)---कोट ईसेखां में आई-20 कार चालक का पीछा कर फायरिग की

संवाद सहयोगी. मोगा : जिले में आधा घंटे के अंतराल में दो स्थानों पर फायरिग की घटना हुई। कोट ईसे खां चौराहे के निकट कार सवार लोगों ने आगे जा रही कार पर फायरिग की। ये मामला नशा तस्करी से जोड़कर देखा जा रहा था। पुलिस ने धर्मकोट में 31 अक्टूबर को चूरा-पोस्त का बड़ा गोदाम पकड़ा था, जिसमें 18 क्विंटल चूरा-पोस्त बरामद हुआ था। इस घटना के बाद दो पक्षों में लगातार खूनी झड़प हो रही है।

कोट ईसे खां में शुक्रवार को शाम करीब साढ़े छह बजे गांव दोलेवाला की तरफ से आ रही एक आइ- 20 कार (पीबी 08 डीएफ 5300) का पीछे करते हुए क्रेटा कार सवार पांच-छह लोग फायरिग कर रहे थे। कोट ईसे खां में आइ-20 कार चौराहे पर भीड़ के कारण जाम में फंस गई और चालक उतरकर भीड़ में फरार हो गया। इसके बाद क्रेटा कार में सवार हमलावरों ने हथियारों से उक्त कार के शीशे तोड़ दिए। मौके पर भीड़ पहुंची तो हमलावरों ने पहले अपनी कार को बैक करने का प्रयास किया, लेकिन रास्ता न मिलने पर मोगा रोड की ओर फरार हो गए। इस गोलीकांड के बाद एक महिला ने आकर कार में पड़ी नकद राशि उठाने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने उसे रोक दिया। उक्त महिला ने बताया कि कार चालक गांव दोलेवाला का रहने वाला है। वह गांव कोकरी से किसी की गाड़ी मांग कर लाया था। पुलिस ने कार व अंदर से मिली नकदी को कब्जे में ले लिया। हालांकि एसआइ मेजर सिंह ने फायरिग की बात से इनकार किया है, जबकि प्रत्यक्षर्शियों ने बताया कि हमलावरों ने फायरिग की है।

पैसों के लेन-देन में घर में घुसकर किया हमला, फायरिग की

एक अन्य घटना ाहर के सिटी-1 थाना क्षेत्र के तहत आते भीमनगर कैंप में शिव मंदिर के पास हुई। जहां कुछ लोगों ने ब्याज पर लिए पैसों के विवाद में एक व्यक्ति से घर में घुसकर मारपीट की व फायरिग की। हमला में एक व्यक्ति घायल हो गया। उसे मथुरादास सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। पीड़ित को ब्याज पर ली राशि वापस करनी थी, लेकिन वह वापस नहीं कर पा रहा था। चौकी फोकल प्वाइंट के प्रभारी इंस्पेक्टर जसवंत सिंह ने बताया कि मामले में अशोक शर्मा व उसके साथियों के खिलाफ असलहा एक्ट में केस दर्ज कर दिया है। इंस्पेक्टर जसवंत सिंह ने घायल के बयान लेने के उपरांत एफआईआर दर्ज कर ली है। घायल मनिदर पाल निवासी भीम नगर सिविल अस्पताल में भर्ती है। सोनू बठला ने बताया कि उसका भाई मनिदर पाल का फाइनेंस का काम है। उसके द्वारा कई वर्ष पहले मेडिकल स्टोर संचालक अशोक शर्मा से कुछ पैसा उधार लिया गया था। पैसा चुका दिया गया था, लेकिन उसकी कुछ ब्याज बकाया रहता था। इसी रंजिश के तहत आरोपित ने कुछ साथियों साथ शुक्रवार दोपहर बाद घर में आकर भाई मनिदर पाल के साथ मारपीट की और मौके से फरार हो गया। भाई ने इसकी सूचना आरोपित के पिता को दी। इसपर फिर आरोपित अशोक ने भाई मनिदर पाल को फोन ्िकया। पूछा कि वह कहां हैं। भाई ने घर में होने की जानकारी दी तो वह कुछ साथियों के साथ असलहा से लैस होकर आ गया और घर में घुसकर हमला कर दिया। मारपीट करने के बाद भाई को मारने की नीयत से उसपर सीधा फायर किया, जो दीवार में लगा। इसके उपरांत उक्त लोगों ने उसके भाई के सिर पर रिवाल्वर के हैंडल से हमला किया। फिर मौके से फरार हो गए। इंस्पेक्टर जसवंत सिंह ने घायल के बयान के उपरांत आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

chat bot
आपका साथी