विवाहिता के आत्महत्या मामले में दो पर केस, सास गिरफ्तार

। थाना अजीतवाल पुलिस ने गांव झंडेवाला सरकी में विवाहिता की ओर से ससुराल वालों से तंग आकर फंदा लगाकर जान देने मामले में पति समेत दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज करते हुए मृतका की सास को गिरफ्तार कर लिया है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 26 Jul 2021 10:39 PM (IST) Updated:Mon, 26 Jul 2021 10:39 PM (IST)
विवाहिता के आत्महत्या मामले में दो पर केस, सास गिरफ्तार
विवाहिता के आत्महत्या मामले में दो पर केस, सास गिरफ्तार

संवाद सहयोगी,मोगा

थाना अजीतवाल पुलिस ने गांव झंडेवाला सरकी में विवाहिता की ओर से ससुराल वालों से तंग आकर फंदा लगाकर जान देने मामले में पति समेत दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज करते हुए मृतका की सास को गिरफ्तार कर लिया है।

थाना अजीतवाल में तैनात थाना प्रभारी एसआइ सुखजिदर सिंह ने बताया कि सेवक सिंह पुत्र करनैल सिंह निवासी पुरानी वाला खूंह रायकोट ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि उसकी बेटी अमनदीप कौर की शादी एक दिसंबर 2019 को गांव झंडेवाला सरकी निवासी मनजिदर सिंह के साथ हुई थी। शादी के बाद दामाद मनजिदर सिंह उसकी बेटी को तंग परेशान करता था। उसकी बेटी ने 24 जुलाई को रात आठ बजे घर में ही फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस अधिकारी ने बताया कि उन्होंने मृतकाके पति मनजिदर सिंह और सास मनजीत कौर के खिलाफ केस दर्ज करते हुए मनजीत कौर को गिरफ्तार कर लिया है।

श्री सनातन धर्म हरि मंदिर में हुआ रुद्राभिषेक महायज्ञ श्री सनातन धर्म हरि मंदिर में सावन महीने के उपलक्ष्य में रुद्राभिषेक महायज्ञ का समागम किया गया। जिस तहत पंडित पवन गौड़ की अध्यक्षता में रुद्राभिषेक की विधि को पूरा करवाया गया।

इस दौरान सर्वप्रथम समस्त सदस्यों ने गणपति पूजन,नवग्रह पूजन कर भगवान शिव की पूजा की

समागम दौरान मंदिर कमेटी के प्रधान सत्यनारायण ने परिवार सहित पूजन करके रुद्राभिषेक किया। पंडित पवन गौड़ ने रुद्राभिषेक की महत्ता बताते कहा कि भगवान शिव को खुश रखने के लिए सावन के महीने में रुद्राभिषेक की पूजा का बड़ा महत्व है। उन्होंने बताया कि सावन के महीने में रुद्राभिषेक की पूजा का बड़ा महत्व है यह रक्षाबंधन तक जारी रहता है। उन्होंने कहा कि वैसे तो सावन का पूरा महीना ही भगवान शिव की पूजा को अर्पित होता है। लेकिन रुद्राभिषेक का सावन में एक अलग ही महत्व है। रुद्राभिषेक की पूजा से जीवन के नकारात्मक विचार खत्म होते है। पौराणिक कथाओं की के अनुसार रुद्राभिषेक करने से पूर्व जन्मों के पापों से भी मुक्ति मिल जाती है। उन्होंने बताया की इस महीने में भगवान शिव प्रसन्न होकर भक्त की समस्त कामना पूर्ण करते है। उन्होंने बताया कि सावन में हम सबको रुद्राभिषेक में भाग लेकर भगवान शिव का आशीर्वाद लेना चाहिए।

chat bot
आपका साथी