गलत प्लाट की रजिस्ट्री करवा नौ लाख हड़पे

थाना सिटी साउथ की पुलिस ने वेदांत नगर की रहने वाली एक महिला की शिकायत पर गांव रतियां के एक व्यक्ति के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 25 Jan 2021 10:38 PM (IST) Updated:Mon, 25 Jan 2021 10:38 PM (IST)
गलत प्लाट की रजिस्ट्री करवा नौ लाख हड़पे
गलत प्लाट की रजिस्ट्री करवा नौ लाख हड़पे

संवाद सहयोगी,मोगा

थाना सिटी साउथ की पुलिस ने वेदांत नगर की रहने वाली एक महिला की शिकायत पर गांव रतियां के एक व्यक्ति के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। आरोप है कि आरोपित ने पीड़ित को बेचने के लिए प्लाट कोई और दिखाया और बाद में रजिस्ट्री दूसरे प्लाट की करवा दी। आरोपित ने महिला से नौ लाख रुपए हड़प लिए।

थाना सिटी साउथ में तैनात एसआइ संदीप सिंह ने बताया कि 45 वर्षीय सरोज रानी पत्नी विजय कुमार निवासी गली नंबर छह वेदांत नगर ने 13 अगस्त 2020 को पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई थी कि बसंत सिंह निवासी रतियां ने उसे एक प्लाट दिखाया था। जब रजिस्ट्री करवाने की बारी आई तो आरोपित ने दूसरे प्लाट के दस्तावेज बनवा दिए। इसके एवज में उसने नौै लाख रुपये हड़प लिए। मामले की जांच के बाद पुलिस ने बसंत सिंह निवासी रतियां के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया है। चोरी की बाइक के साथ एक काबू थाना धर्मकोट की पुलिस ने चोरी की बाइक समेत एक व्यक्ति को काबू कर उसके खिलाफ केस दर्ज किया है। जांच अधिकारी सहायक थानेदार चरण सिंह ने बताया कि शिकायतकर्ता गुरचरण सिंह निवासी गांव सिघपुरा ने बयान दर्ज करवाए हैं कि उसकी बाइक (पीबी29जी-7382) को 23 जनवरी को जसविदर सिंह निवासी गांव सिघपुरा ने चोरी कर लिया था। पुलिस ने मामले जांच करने के बाद जसविदर सिंह को चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपित से पूछताछ कर रही है कि वे अब तक चोरी की कितनी वारदातों को अंजाम दे चुके हैं।

chat bot
आपका साथी