टक्कर से मौत के मामले में एक्टिवा चालक पर केस दर्ज

। थाना सिटी वन की पुलिस ने गांव दुनेके में एक्टिवा की टक्कर में रिक्शा चालक की मौत होने के मामले में एक्टिवा चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 08 Dec 2021 04:57 PM (IST) Updated:Wed, 08 Dec 2021 04:57 PM (IST)
टक्कर से मौत के मामले में एक्टिवा चालक पर केस दर्ज
टक्कर से मौत के मामले में एक्टिवा चालक पर केस दर्ज

संवाद सहयोगी,मोगा

थाना सिटी वन की पुलिस ने गांव दुनेके में एक्टिवा की टक्कर में रिक्शा चालक की मौत होने के मामले में एक्टिवा चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है।

थाना सिटी वन में तैनात सहायक थानेदार गुरदीप सिंह ने बताया कि शिकायतकर्ता गुरभेज सिंह पुत्र तरसेम सिंह निवासी बाबा जीवन सिंह नगर दुनेके ने बयान दर्ज करवाए हैं कि उसके पिता तरसेम सिंह रिक्शा चालक थे। छह दिसंबर को उसके पिता रात दस बजे रिक्शा पर सवार होकर घर को आ रहा था कि रास्ते में एक अज्ञात एक्टिवा चालक ने तेज रफ्तार से आते हुए उसके पिता के रिक्शा में टक्कर मार दी। पिता सड़क पर गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां उनके पिता तरसेम सिंह की मौत हो गई। हादसे के बाद एक्टिवा चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस अधिकारी बताया कि उन्होंने मृतक के बेटे के बयानों के आधार पर अज्ञात एक्टिवा चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।

chat bot
आपका साथी