बारदाना चोरी करने के आरोप में अज्ञात पर केस

। थाना निहाल सिंह वाला की पुलिस ने गाजीआना स्थित एक शेलर से बारदाना चोरी करने के आरोप में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज किया है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 05 Aug 2021 03:05 PM (IST) Updated:Thu, 05 Aug 2021 03:05 PM (IST)
बारदाना चोरी करने के 
आरोप में अज्ञात पर केस
बारदाना चोरी करने के आरोप में अज्ञात पर केस

संवाद सहयोगी ,मोगा

थाना निहाल सिंह वाला की पुलिस ने गाजीआना स्थित एक शेलर से बारदाना चोरी करने के आरोप में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज किया है।

थाना निहाल सिंह वाला में तैनात सहायक थानेदार कुलदीप राज ने बताया कि शिकायतकर्ता भगवान सिंह निवासी जंगीर सिंह निवासी गाजीआना ने बताया कि उसका भगवंत एग्रो फूड शेलर है। वहां खाली बारदाना लगभग 125 प्लंथ बंडल पड़ा हुआ था। 26 जुलाई की देर रात कोई अज्ञात व्यक्ति बारदाना चोरी करके ले गया। चोरी हुए बारदाने की कुल कीमत दो लाख 35 हजार रुपये है। पुलिस अधिकारी बताया कि उन्होंने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है ।

chat bot
आपका साथी