अवैध संबंधों के शक में घर में घुसकर की मारपीट, चार नामजद

। थाना निहाल सिंह वाला की पुलिस ने गांव पत्तो हीरा सिंह वाला में घर में घुसकर मारपीट करने के आरोप में चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 20 Oct 2021 05:01 PM (IST) Updated:Wed, 20 Oct 2021 05:18 PM (IST)
अवैध संबंधों के शक में घर में घुसकर 
की मारपीट, चार नामजद
अवैध संबंधों के शक में घर में घुसकर की मारपीट, चार नामजद

संवाद सहयोगी,मोगा

थाना निहाल सिंह वाला की पुलिस ने गांव पत्तो हीरा सिंह वाला में घर में घुसकर मारपीट करने के आरोप में चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपितों की तलाश की जा रही है।

थाना निहाल सिंह वाला में तैनात सहायक थानेदार अमरजीत सिंह ने बताया कि शिकायतकर्ता हरजिदर सिंह पुत्र काका सिंह निवासी पत्तो हीरा सिंह ने बयान दर्ज करवाए हैं कि मनजीत कौर, जगसीर सिंह, लवी सिंह तथा सुक्खा सिंह निवासी पत्तो हीरा सिंह ने 14 अक्टूबर को दोपहर उसके घर में घुसकर उसके भाई भूपिदर सिंह को बुरी तरह पीटा। उसके शोर मचाने पर उक्त लोग मौके से फरार हो गए । उसने अपने भाई को उपचार के लिए निहाल सिंह वाला के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डाक्टरों ने उसे मोगा रेफर कर दिया। मोगा के सिविल अस्पताल में पहुंचने पर इमरजेंसी में ड्यूटी पर तैनात स्टाफ ने उसके भाई को पीजीआइ चंडीगढ़ रेफर कर दिया।

हरजिदर सिंह का कहना है कि मारपीट करने वाले लोगों का आरोप है उसका भाई भूपिदर सिंह मनजीत कौर के साथ अवैध संबंध बनाना चाहता था। इसी रंजिश में उक्त लोगों ने मारपीट की। पुलिस अधिकारी ने कहा कि जांच करने के उपरांत आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। उनकी तलाश की जा रही है।

chat bot
आपका साथी