पिता को बचाने आए पड़ोसी पर बेटे ने किया हमला

। थाना सिटी साउथ पुलिस ने बस्ती साधा वाली में रंजिशन मारपीट करने के आरोप में दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 23 Jun 2021 03:13 PM (IST) Updated:Wed, 23 Jun 2021 03:13 PM (IST)
पिता को बचाने आए पड़ोसी 
पर बेटे ने किया हमला
पिता को बचाने आए पड़ोसी पर बेटे ने किया हमला

संवाद सहयोगी,मोगा

थाना सिटी साउथ पुलिस ने बस्ती साधा वाली में रंजिशन मारपीट करने के आरोप में दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

थाना सिटी साउथ में तैनात थानेदार बलविदर सिंह ने बताया कि चरणजीत सिंह पुत्र नत्था सिंह निवासी बस्ती सादा वाली ने शिकायत दर्ज करवाई है कि उसके दो लड़के हैं। बस्ती साधा वाली में ढाई मरले उसका मकान है। घर के निचले हिस्से में दो कमरे तथा एक चोबारा बना हुआ है। एक कमरे में वह तथा दूसरे में उसका लड़का अवतार सिंह उर्फ विक्की और एक महिला भोली रह रही है। वहीं चोबारे पर उसका दूसरा लड़का जगसीर सिंह अपने परिवार सहित रह रहा है। शिकायतकर्ता ने बताया कि उसका बेटा अवतार सिंह उसे परेशान करता आ रहा है। 21 जून को उसका दूसरा बेटा जगसीर सिंह परिवार के साथ कहीं गया हुआ था तो अवतार सिंह कृपाण लेकर आया। अवतार सिंह व भोली ने धमकी दी कि वे घर को जला देंगे। वह तथा उसकी पत्नी कमरे को ताला लगा कर डरते हुए घर से बाहर निकल आए। अवतार सिंह और भोली ने चोबारे के कमरे का ताला तोड़कर कमरे में आग लगा दी। वह अपनी पत्नी तथा पड़ोसी जगदीश सिंह पुत्र प्रेम सिंह निवासी बस्ती साधा वाली के साथ जब गुरुद्वारा बाबा जीवन सिंह की ओर जाने लगे तो अवतार सिंह ने पीछे से आकर जगदीश सिंह पर कृपाण से हमला कर दिया। वह पत्नी के साथ जान बचाकर भाग गया। जगदीश सिंह को उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि उन्होंने शिकायतकर्ता के बयानों के आधार पर अवतार सिंह उर्फ विक्की व भोली निवासी संधुआं वाला मोहल्ला नजदीक चुंगी नंबर तीन के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। उनकी तलाश की जा रही है।

chat bot
आपका साथी