फायरिग कर घायल करने के मामले में पांच पर केस

। थाना कोटईसेखां पुलिस ने आठ जून को गांव दौलेवाला में रंजिशन की गई फायरिग में घायल हुए एक व्यक्ति के बयानों के आधार पर चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 13 Jun 2021 10:28 PM (IST) Updated:Sun, 13 Jun 2021 10:28 PM (IST)
फायरिग कर घायल करने के मामले में पांच पर केस
फायरिग कर घायल करने के मामले में पांच पर केस

संवाद सहयोगी,मोगा

थाना कोटईसेखां पुलिस ने आठ जून को गांव दौलेवाला में रंजिशन की गई फायरिग में घायल हुए एक व्यक्ति के बयानों के आधार पर चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

थाना कोट इसे खां में तैनात सहायक थानेदार जसवंत सिंह ने बताया कि शिकायतकर्ता जसपाल सिंह पुत्र शिगारा सिंह निवासी दौलेवाला ने बयान दर्ज करवाए हैं कि आठ जून को शाम पांच बजे उसके ताया का बेटा बूटा सिंह व गोरखा निवासी दौलेवाला अपने घर जा रहे थे कि आरोपित कर्म सिंह, धर्म सिंह, डिपा, सुक्खा सिंह व मानू निवासी दौलेवाला ने उनके साथ गाली-गलौज शुरू कर दिया। इसी दौरान वह गुरलाल सिंह के साथ मौके पर पहुंच गए। आरोपितों ने उसके साथियों को बुरी तरह पीटा और आरोपित धर्म सिंह ने उस पर पिस्तौल से फायर कर दिया जो उसके बाएं कंधे पर लगा। उनके शोर मचाने के उपरांत आरोपित मौके से फरार हो गए। उसे घायल अवस्था में कस्बे के लोगों को कोटईसेखां के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि कुछ समय पहले दोनों पक्षों का झगड़ा हुआ था, उसी को लेकर रंजिश चली आ रही थी। सहायक थानेदार जसवंत सिंह बताया कि घायल के बयानों के आधार पर कर्म सिंह, धर्म सिंह, डिपा, सुक्खा व मानू निवासी दौलेवाला के खिलाफ धारा 307 समेत अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज करके उनकी तलाश शुरू कर दी है। बाबा लाल सिंह को भेंट की श्रद्धांजलि स्थानीय बहोना चौक के पास रविवार को आल इंडिया वाल्मीकि खालसा दल के सदस्यों ने बाबा लाल सिंह गिल की 29वीं बरसी मनाई।

इस मौके पर स्व. केंद्रीय मंत्री बूटा सिंह की बेटी गुरकीरत कौर मुख्यतिथि के तौर पर पहुंचीं। उन्होंने बाबा लाल सिंह गिल की तस्वीर पर श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस दौरान विजय भूषण टीटू पार्षद ने गुरकीरत कौर ने बाबा लाल सिंह गिल के बारे में विस्तार से जानकारी दी। दल के मुख्य सेवादार अमरजीत सिंह ने गुरकीरत कौर का समागम में आने पर धन्यवाद किया। इस मौके पर वाल्मीकि खालसा दल के वर्कर मेघराज, तरसेम सिंह, मास्टर रंजीत सिंह, रमन सिंह, प्रदीप शर्मा, बेअंत सिंह गिल, शंकर सिंह, कमलजीत सिंह जगराओं, वरिदर सिंह, विक्की मक्खू, बिल्लू सिंह, मिट्ठू सिंह आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी