रंजिशन व्यक्ति से की मारपीट, छह नामजद

थाना बधनी कलां पुलिस ने पुरानी रंजिश को लेकर व्यक्ति से मारपीट करने के आरोप में छह व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 05 Jul 2020 10:04 PM (IST) Updated:Sun, 05 Jul 2020 10:04 PM (IST)
रंजिशन व्यक्ति से की मारपीट, छह नामजद
रंजिशन व्यक्ति से की मारपीट, छह नामजद

संस, मोगा : थाना बधनी कलां पुलिस ने पुरानी रंजिश को लेकर व्यक्ति से मारपीट करने के आरोप में छह व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। सहायक थानेदार प्रीतम सिंह ने बताया कि दी शिकायत में दोधर निवासी जगदीप सिंह ने जसकरन सिंह, सुमन सिंह, जगरूप सिंह, दविन्दर सिंह, नवदीप सिंह व जसकरन सिंह पर आरोप लगाया है कि वह अपनी लड़के के साथ दवा लेने के लिए जा रहा था तो रास्ते में आरोपितों ने हथियारों के साथ लैस हो कर, उससे मारपीट की और चोटें मारी और उसका मोटरसाइकिल छीन कर ले गए। घायलावस्था में उसे सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। मारपीट का कारण कुछ समय पहले आरोपितों से झगड़ा हो गया था। पुलिस ने सभी आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

chat bot
आपका साथी