बकरियां चराने को लेकर मारपीट, दो नामजद
मोगा समालसर पुलिस ने एक व्यक्ति के साथ बकरियां चराने को लेकर मारपीट करने के आरोप में दो युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
संवाद सहयोगी, मोगा
समालसर पुलिस ने एक व्यक्ति के साथ बकरियां चराने को लेकर मारपीट करने के आरोप में दो युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। यह जानकारी जांच अधिकारी सहायक थानेदार बलविदर सिंह ने दी है। उन्होंने बताया कि इस बारे में शिकायत मलकीत सिंह ने दी है। इस बारे में 55 वर्षीय मलकीत सिंह ने बताया है कि जब वह 30 अक्टूबर की दोपहर ठठी भाई में बकरियां चरा रहा था, तो युवक मलकीत व सिरा सिंह ने उसे डंडों के साथ पीटा। इसके बाद उसे परिजनों द्वारा सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। इस बारे में पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।