पांच नवंबर को किसान करेंगे यातायात जाम

मोगा केंद्र के कृषि सुधार कानूनों के विरोध में किसान जत्थेबंदियों द्वारा जारी संघर्ष के तहत प्रदेश भर में किसानों द्वारा टोल प्लाजा को पूरी तरह बंद किया गया है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 29 Oct 2020 05:15 PM (IST) Updated:Fri, 30 Oct 2020 07:29 AM (IST)
पांच नवंबर को किसान करेंगे यातायात जाम
पांच नवंबर को किसान करेंगे यातायात जाम

संवाद सहयोगी, मोगा

केंद्र के कृषि सुधार कानूनों के विरोध में किसान जत्थेबंदियों द्वारा जारी संघर्ष के तहत प्रदेश भर में किसानों द्वारा टोल प्लाजा को पूरी तरह बंद किया गया है। इसके तहत धर्मकोट हलके के टोल प्लाजा पर भी किसानों का धरना जारी है। इस अवसर पर नछतर सिंह रसूलपुर ब्लाक अध्यक्ष किसान यूनियन व पवनदीप सिंह अमीवाला यूथ नेता किसान यूनियन ने बताया कि इस टोल प्लाजा पर किसानों द्वारा दिन-रात लगातार धरना जारी है। जब तक केंद्र सरकार उक्त कानून को रद नहीं कर देती है, तब तक संघर्ष लगातार जारी रहेगा। उन्होने बताया कि किसान जत्थेबंदियों द्वारा लिए गए फैसले के तहत पांच नवंबर को दोपहर 12 से सायं 4 बजे तक यातायात जाम किया जाएगा। इस अवसर पर बाबा सुखचैन सिंह, केहर सिंह, भिदा खेहरा, रणबीर सिंह, बलवीर सिंह, मंगी माहल कबड्डी खिलाडी, सुभम सिंह, मेहर सिंह, महल सिंह, गुरसेवक सिंह सहित बड़ी संख्या में किसान उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी