मोगा में किसानों ने परेड़ के लिए किया अभ्यास

केंद्र की मोदी सरकार द्वारा खेती से संबंधित लाए कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन किया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 22 Jan 2021 04:59 PM (IST) Updated:Fri, 22 Jan 2021 04:59 PM (IST)
मोगा में किसानों ने परेड़ के लिए किया अभ्यास
मोगा में किसानों ने परेड़ के लिए किया अभ्यास

संवाद सहयोगी, मोगा : केंद्र की मोदी सरकार द्वारा खेती से संबंधित लाए कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का चल रहा संघर्ष अब दिन-प्रतिदिन आंदोलन बनता जा रहा है। रोजाना हजारों किसान ट्रैक्टर ट्रालियां लेकर दिल्ली के बार्डर पर पहुंच रहे हैं। 26 जनवरी को दिल्ली ट्रैक्टर परेड में शामिल होने के लिए गांवों के किसान बड़ी संख्या में विभिन्न गांवों से ट्रैक्टर मार्च कर रहे हैं। आज ब्लाक मोगा-2 के गांव घल्लकलां के गुरु हरगोबिद सिंह स्टेडियम में सैकड़ों की संख्या में एकत्रित हुए ट्रैक्टर मार्च को शुरू करने के दौरान किसानों को संबोधित करते हुए जिला वित्त सचिव बलौर सिंह घल्लकलां ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार द्वारा खेती से संबंधित तीन कानून लाए हैं। अगर यह कानून लागू हो जाते हैं तो किसानों की जमीनें नहीं बचेंगी, सरकारी मंडियां खत्म हो जाएंगी। उन्होंने कहा कि आज परेड की तैयारियों के लिए किसानों ने मार्च की रिहर्सल भी की। यह ट्रैक्टर मार्च घल्लकलां से शुरू होकर गांव साफूवाला, डरोली भाई, कोरेवाला, डगरू, दौलतपुरा, दौलतपुरा नींवा, सदासिंह वाला, चूहड़चक्क, अटारी, सलीना, खोसा जलाल, खोसा पांडो, रत्तियां से होता हुआ गांव दुन्नेके में संपन्न हुआ। जहां पर लखवीर सिंह खोसा ने सभी का धन्यवाद किया।

chat bot
आपका साथी