केंद्र सरकार के खिलाफ किसानों ने की नारेबाजी

। कृषि सुधार कानूनों के विरोध में भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहां जिला कमेटी मोगा ने साइलो प्लाट डगरू व भाजपा के जिलाध्यक्ष विनय शर्मा के घर के बाहर धरना लगाकर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 25 Jul 2021 03:39 PM (IST) Updated:Sun, 25 Jul 2021 03:39 PM (IST)
केंद्र सरकार के खिलाफ किसानों ने की नारेबाजी
केंद्र सरकार के खिलाफ किसानों ने की नारेबाजी

संवाद सहयोगी,मोगा

कृषि सुधार कानूनों के विरोध में भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहां जिला कमेटी मोगा ने साइलो प्लाट डगरू व भाजपा के जिलाध्यक्ष विनय शर्मा के घर के बाहर धरना लगाकर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

इस मौके पर जिला महासचिव गुरमीत सिंह किशनपुरा व जिला वित्त सचिव बलौर सिंह घलकलां ने कहा कि केंद्र सरकार के मंत्रियों व भाजपा नेताओं द्वारा बौखलाहट में आकर तरह-तरह के बयान देकर किसानों को भड़काने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि जब तक कृषि कानून रद नहीं होते, संघर्ष जारी रहेगा। इस मौके पर लखवीर सिंह खोसा, इन्द्रजीत सिंह रत्तियां, परमजीत सिंह कोकरी, निर्मल सिंह बुट्टर, लखवीर सिंह चड़िक आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी