एक अक्तूबर से अनिश्चितकाल से ट्रैक जाम करेंगे 31 जत्थेबंदियां

ोगा के नछत्तर सिंह भवन में रविवार को 31 जत्थेबंदियों के संयुक्त फ्रंट की ओर से जिला स्तरीय बैठक निर्मल सिंह मानूके की अध्यक्षता में हुई।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 27 Sep 2020 04:10 PM (IST) Updated:Sun, 27 Sep 2020 09:26 PM (IST)
एक अक्तूबर से अनिश्चितकाल से ट्रैक जाम करेंगे 31 जत्थेबंदियां
एक अक्तूबर से अनिश्चितकाल से ट्रैक जाम करेंगे 31 जत्थेबंदियां

संवाद सहयोगी, मोगा : मोगा के नछत्तर सिंह भवन में रविवार को 31 जत्थेबंदियों के संयुक्त फ्रंट की ओर से जिला स्तरीय बैठक निर्मल सिंह मानूके की अध्यक्षता में हुई।

बैठक में 25 सितंबर के पंजाब बंद के आह्वान में आई खामियों को नोट करते हुए नेताओं ने कहा कि छोटी खामियों के बावजूद 25 का बंद पूरी तरह कामयाब रहा। समूह जत्थेबंदियों के नेताओं ने समूह पंजाबियों व ट्रेड यूनियनों, धार्मिक जत्थेबंदियों, व्यापार मंडलों, मजदूर जत्थेबंदियों, आढ़ती एसोसिएशन व अन्य संगठनों का बंद को कामयाब बनाने के लिए धन्यवाद किया।

अगले एक्शन की घोषणा करते हुए नेताओं ने कहा कि 31 जत्थेबंदियों की ओर से निर्धारित प्रोग्राम अनुसार एक बर से अनिश्चित समय के लिए पूरे पंजाब में ट्रैक जाम किए जाएंगे और ट्रेनें रोकी जाएंगी।

इसके तहत मोगा जिले में डगरू गांव में फिरोजपुर-लुधियाना ट्रैक जाम किया जाएगा। इसके साथ ही भाजपा के विधायकों, जिला नेताओं का रोष स्वरूप बायकाट किया जाएगा। आज की बैठक में भारतीय किसान यूनियन कादियां के निर्मल सिंह, भारतीय किसान यूनियन क्रांतिकारी के प्रदेश महासचिव बलदेव सिंह जीरा, जिला नेता ज्ञानी छिदर सिंह, किरती किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष निर्भय सिंह ढुडीके, जिला नेता प्रगट सिंह, भाकियू लक्खोवाल के नछत्तर सिंह रसूलपुर, कुलहिद किसान सभा के कामरेड सूरत सिंह, भारतीय किसान यूनियन लक्खोवाल के नछत्तर सिंह रसूलपुर, भाकियू राजेवाल के सुखविदर सिंह ब्रह्मके, भारतीय किसान यूनियन मान के बलवंत सिंह ब्रह्मके, आल इंडिया किसान सभा के अमरजीत सिंह, भारतीय किसान यूनियन के भूरा सिंह उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी