बुजुर्ग महिला की घर में घुसकर हत्या, केस दर्ज

बाघापुराना कस्बे के गांव राजेआना में बुधवार रात एक बुजुर्ग महिला की हत्या कर अज्ञात आरोपित मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी जसबिदर सिंह खैरा मौके पर पहुंचे और हत्या को लेकर गहनता से जांच की।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 29 Oct 2020 04:47 PM (IST) Updated:Fri, 30 Oct 2020 04:06 AM (IST)
बुजुर्ग महिला की घर में घुसकर हत्या, केस दर्ज
बुजुर्ग महिला की घर में घुसकर हत्या, केस दर्ज

संवाद सूत्र, बाघापुराना

कस्बे के गांव राजेआना में बुधवार रात एक बुजुर्ग महिला की हत्या कर अज्ञात आरोपित मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी जसबिदर सिंह खैरा मौके पर पहुंचे और हत्या को लेकर गहनता से जांच की।

डीएसपी खैरा ने बताया कि इस बारे में शिकायत सुखमंदर सिंह पुत्र अर्जुन सिंह ने दी है। सुखमंदर सिंह ने बताया कि उसकी 70 वर्षीय माता चरण कौर पिछले दो वर्ष से गांव के उसके छोटे भाई बंसत सिंह के साथ रह रही थी। जबकि वह अलग से खेतों के समीप बने घर में रहता है। उसका छोटा भाई भाई ट्रक ड्राइवर है और वह बुधवार को काम पर गया हुआ था। इसके कारण उसकी माता चरण कौर घर पर अकेली थी। इस दौरान किसी अज्ञात व्यक्ति ने घर में घुसकर किसी भारी वस्तु से उसकी माता के सिर पर वार किया है, जिससे उसकी मौत हो गई। शिकायतकर्ता को घटना के बारे में सुबह पड़ोसियों से पता चला। इसके बाद जब वह अपनी मां के घर पत्नी मनदीप कौर के साथ पहुंचा, तो पाया की उसकी मां का शव पलंग पर पड़ा था। इसके बाद उसने इसकी सूचना सरपंच व पुलिस को दी।

डीएसपी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह पाया गया है कि अज्ञात व्यक्ति दीवार फांदकर राता को घर पर में घुसा था, क्योंकि सुबह मुख्य दरवाजा बंद था। जिसे बाद में खोला गया। फिलहाल, पुलिस ने मृतका के बेटे सुखमंदर की शिकायत पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस ने बताया कि बुजुर्ग महिला के तीन बेटे व चार बेटियां हैं। वह अपने छोटे बेटे के साथ पिछले दो वर्ष से गांव के ही रिलांयस पंप के समीप बने मकान में रह रही थी।

chat bot
आपका साथी